सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Faridabad Accident: फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Faridabad Accident: फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

फरीदाबाद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल से ड्यूटी जा रहे युवक की जान चली गई। यह हादसा सेक्टर-3 स्थित गुरुग्राम नहर के पुल पर हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी और उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान भूदत्त कॉलोनी निवासी सुभाष शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि सुभाष सेक्टर-6 स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और रोज की तरह शनिवार सुबह साइकिल से ड्यूटी के लिए निकला था। सुबह के समय जब वह गुरुग्राम नहर के पुल पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति में आ रहे डंपर ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुभाष सड़क पर गिर पड़ा और डंपर के पहियों के नीचे आ गया।

हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चावला कॉलोनी चौकी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि गुरुग्राम नहर पुल पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन हादसों का कारण बनती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *