Home देश दुनिया Faridabad Accident: मर्सिडीज का टायर फटने से दीवार से टकराई, कारोबारी परिवार...

Faridabad Accident: मर्सिडीज का टायर फटने से दीवार से टकराई, कारोबारी परिवार बाल-बाल बचा

0
49

Faridabad Accident: मर्सिडीज का टायर फटने से दीवार से टकराई, कारोबारी परिवार बाल-बाल बचा

फरीदाबाद में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। एक कारोबारी की मर्सिडीज बेंज कार का टायर अचानक फट गया, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर बीके अस्पताल के पास गोल चक्कर की दीवार से जा टकराया। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। गाड़ी में कारोबारी के साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। सौभाग्य से, हादसे के वक्त एयरबैग खुल गए और सभी सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मर्सिडीज को काफी नुकसान पहुंचा। आस-पास के लोगों ने तुरंत परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कारोबारी ने कार से जरूरी कागजात और दोनों नंबर प्लेट निकाल लिए और अपने परिवार के साथ वहां से चला गया। हादसे के चलते गोल चक्कर पर लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही एनआईटी-3 पुलिस चौकी के एएसआई लव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को हटवाकर जाम खुलवाया और वाहन को थाने भिजवाया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार का रजिस्ट्रेशन हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में हुआ था और तुषार नामक शख्स इसका मालिक है। यह मर्सिडीज 2019 में रजिस्टर कराई गई थी। फिलहाल कारोबारी की पहचान उजागर नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here