सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

वॉशरूम में बादशाह से फैंस ने कर दी थी ऐसी डिमांड, कपिल शर्मा के शो में किया था खुलासा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

वॉशरूम में बादशाह से फैंस ने कर दी थी ऐसी डिमांड, कपिल शर्मा के शो में किया था खुलासा

कपिल शर्मा के शो में इस शनिवार क म्यूजिकल नाइट होने वाली है. शो में रैपर बादशाह, डिवाइन और करण औजला आने वाले हैं.

कॉमेडिन कपिल शर्मा के शो में हर हफ्ते सेलेब्स आते हैं जिनके साथ कपिल और उनकी पूरी टीम मस्ती करती नजर आती है. शो के आने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है. शो में इस हफ्ते बादशाह, करण औजला और डिवाइन आने वाले हैं. शो के प्रोमो में कपिल शर्मा तीनों के साथ ढेर सारी मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कपिल बादशाह से पूछते हैं कि फैन ने कभी क्या उनसे कोई अजीब डिमांड की है? बादशाह ने ऐसा अजीब किस्सा सुनाया कि वहां बैठे सभी लोग हंसने लगे.

वीडियो में कपिल करण से चुटकी लेते हुए पूछते हैं कि म्यूजिक वीडियो में आपके साथ असली टाइगर था. आपको डर नहीं लगा. इस पर करण कहते हैं- ‘मैं भागने के लिए तैयार था.’ इस पर कपिल कहते हैं- ‘आपको वैसे सच्ची में लगता है आप भाग सकते थे उसके आगे.’ कपिल की ये बात सुनकर सब लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं. नेटफ्लिक्स ने शो का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा-काम 20 हो या 50 सब छोड़ दो, क्योंकि इस शनिवार रैप इंडस्ट्री के कोहिनूर बादशाह, डिवाइन और करण औजला आ रहे हैं स्टेज पर आग लगाने.

Advertisement

फैन ने की अजीब डिमांड

कपिल बादशाह से पूछते हैं कि ‘फैंस को बहुत प्यार करते हैं आपको कभी किसी फैन ने अजीब सी जगह पर डिमांड की?’ इसके जवाब में बादशाह कहते हैं एक बार में सूसू करते हुए. उसके बाद करण उनका मजाक भी उड़ाते हैं. वीडियो के आखिर में सुनील ग्रोवर खली बनकर आते हैं. द ग्रेट इंडियन कपिल शो का ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. इस एपिसोड में फैंस को खूब मजा आने वाला है. ये एपिसोड शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर आने वाला है.

बता दें द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लास्ट एपिसोड में सायना नेहवाल, सानिया मिर्जा और मैरी कॉम आईं थीं. जहां पर सानिया मिर्जा कपिल को खूब रोस्ट करती हुई नजर आईं थीं. ये एपिसोड भी फैंस को बहुत पसंद आया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *