Home देश दुनिया Fake IAS Gorakhpur: फर्जी IAS ललित किशोर का पूरा खेल बेनकाब: चार...

Fake IAS Gorakhpur: फर्जी IAS ललित किशोर का पूरा खेल बेनकाब: चार गर्लफ्रेंड, तीन प्रेग्नेंट… पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

0
39

Fake IAS Gorakhpur: फर्जी IAS ललित किशोर का पूरा खेल बेनकाब: चार गर्लफ्रेंड, तीन प्रेग्नेंट… पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी IAS अधिकारी ललित किशोर उर्फ गौरव कुमार जितने बड़े ठगी नेटवर्क का मास्टरमाइंड निकला, उससे कहीं ज्यादा हैरान करने वाली उसकी निजी जिंदगी की सच्चाई सामने आई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उसने यूपी, बिहार, एमपी और झारखंड तक अपना जाल फैलाकर चार लड़कियों को झूठी पहचान के आधार पर अपने प्रेमजाल में फंसाया। और हैरानी की बात यह है कि इनमें से तीन लड़कियां इस समय प्रेग्नेंट हैं।

चारों लड़कियों को लगा कि वे एक असली IAS अधिकारी से रिश्ते में हैं। वे उसके रुतबे, ठसक और बनावटी सरकारी लाइफस्टाइल को देखकर पूरी तरह भरोसा कर चुकी थीं। पुलिस पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि गौरव सफेद इनोवा में लाल-नीली बत्ती लगाकर चलता था, काफिले की तरह मूवमेंट करता था, सरकारी दौरे करता था और AI से बने फर्जी दस्तावेज दिखाकर अपनी पहचान पुख्ता साबित करता था।

गौरव के फोन से मिली चैट, कॉल रिकॉर्ड, तस्वीरें और दस्तावेज देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। उसमें लड़कियों के साथ प्यार भरी बातें, भविष्य की योजनाएं और कई वादे मिले हैं। तीनों प्रेग्नेंट लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक तक नहीं था कि वे जिस व्यक्ति पर भरोसा कर रही हैं, वह एक ठग है।

जांच में यह भी सामने आया कि गौरव पहले से एक लड़की से लव मैरिज करके शादीशुदा है, लेकिन इसकी जानकारी उसकी किसी भी गर्लफ्रेंड को नहीं थी।

कैसे पकड़ा गया फर्जी IAS?
मामला तब शुरू हुआ जब बिहार चुनाव के दौरान गोरखपुर जीआरपी ने 99 लाख रुपये के साथ एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने गोरखपुर के “IAS गौरव कुमार सिंह” का नाम लिया। यहीं से शक गहरा हुआ।
गोरखपुर पुलिस ने गौरव को सर्विलांस पर लिया, उसकी लोकेशन और फोन डेटा ट्रैक किया। इसी दौरान एक कारोबारी ने भी शिकायत की कि गौरव ने 450 करोड़ का टेंडर दिलाने का झांसा देकर उससे 5 करोड़ रुपये और दो इनोवा कारें ठग लीं।

कई राज्यों की पुलिस को मिले सबूतों को जोड़कर गोरखपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब फर्जी IAS के पूरे नेटवर्क, उसके फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले सपोर्ट सिस्टम और ठगी के पैसों के इस्तेमाल की जांच कर रही है। अधिकारी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here