सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘हताश हो रहे हैं फडणवीस’, डिप्टी सीएम के शहरी नक्सलियों वाले आरोप पर बोले जयराम रमेश

2 मिनट पढ़ें
जयराम रमेश

‘हताश हो रहे हैं फडणवीस’, डिप्टी सीएम के शहरी नक्सलियों वाले आरोप पर बोले जयराम रमेश

Advertisement

Jairam Ramesh on Devendra Fadanvis: महाराष्ट्र चुनाव के चलते कांग्रेस, महायुति पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने देवेंद्र फडणवीस पर संविधान को लेकर निशाना साधा और कहा है देवेंद्र फडणवीस हताश हो रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर तथाकथित शहरी नक्सलियों से समर्थन लेने के लिए लाल किताब दिखाने का आरोप लगाया.

जयराम रमेश ने कहा, “फडणवीस जिस पुस्तक को लेकर आपत्ति जता रहे हैं वह भारत का संविधान है, जिसके मुख्य शिल्पकार डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर थे. यह भारत का वही संविधान है, जिसे मनुस्मृति से प्रेरित न बताकर RSS ने नवंबर 1949 में हमला किया था. यह भारत का वही संविधान है जिसे नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री बदलना चाहते हैं.”

संविधान में है के के वेणुगोपाल की प्रस्तावना 

जयराम रमेश ने कहा कि, जहां तक ​लाल किताब का सवाल है तो फडणवीस को पता होना चाहिए कि इसमें भारत में कानून के क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में से एक, K.K. वेणुगोपाल की प्रस्तावना है, जो 2017-2022 के दौरान भारत के अटॉर्नी जनरल थे. इससे पहले, नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री और स्वयंभू चाणक्य को भी यह लाल किताब दिया गया है.

‘शहरी नक्सली’ इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करती भारत

Advertisement

जहां तक ​​शहरी नक्सली का सवाल है तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 9 फरवरी 2022 और 11 मार्च 2020 को संसद को बताया है कि भारत सरकार इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करती है. फडणवीस को पहले सोचना चाहिए और फिर बोलना चाहिए.

पवन खेड़ा ने भी फडणवीस पर साधा निशाना

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या उन्होंने 22 नवंबर 2019 को सुबह 7 बजे राजभवन में विश्व प्रसिद्ध गुप्त शपथ लेते समय संविधान का रंग देखा था?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *