सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

महेंद्र यादव की पुण्यतिथि पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन : एम.एल. भास्कर

2 मिनट पढ़ें
एम.एल. भास्कर

महेंद्र यादव की पुण्यतिथि पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन : एम.एल. भास्कर

Advertisement

महेंद्र यादव की पुण्यतिथि पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन : एम.एल. भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जहांगीरपुरी इलाके के जे ब्लॉक स्थित प्रधान महेंद्र सिंह यादव समुदाय केंद्र में हरि ओम धर्मार्थ सेवा संस्था एवं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आई एंड जे ब्लॉक जहांगीरपुरी द्वारा स्वर्गीय महेंद्र सिंह यादव की पुण्यतिथि पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर व चश्मा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रधान एम एल भास्कर की अगुवाई में किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की और स्वर्गीय महेंद्र सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर सभी को आयोजित करने चाहिए क्योंकि ऐसे शिविर के आयोजन से लोगों को स्वास्थ्य की सेवाएं उनके घर के समीप भी मिल जाती हैं।

Advertisement

मैं इस कार्यक्रम के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं। इस मौके पर डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की टीम के द्वारा शिविर में आए हुए लोगों की आंखों की जांच की गई। इस अवसर पर एमएल भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 425 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और कई लोगों को चश्मा निशुल्क वितरित किए गए। श्री भास्कर ने बताया कि हमारी संस्था का लक्ष्य गरीब लोगों की मदद करना है जिसके लिए संस्था हमेशा ही आगे रहती है। श्री भास्कर ने कहा कि हम सभी को प्रधान महेंद्र सिंह यादव के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और हमेशा ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *