Home Breaking News गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 लोगों की दर्दनाक...

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

0
295
गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

गुजरात के भरूच जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जो फैक्ट्री में ही काम करते थे। यह हादसा देर रात को हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के बाद लगी आग की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचा लिया गया है।

फिलहाल पुलिस विस्फोट की वजह की जांच की जा रही है

फिलहाल पुलिस विस्फोट की वजह की जांच की जा रही है। बीते साल अगस्त में भी भरूच के ही दाहेज इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। उस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। भरूच के एसपी लीना पाटिल ने कहा, ‘ओम ऑर्गेनिक्स नाम की केमिकल फैक्ट्री में रात को 12:30 बजे से 1 बजे के करीब ब्लास्ट हुआ था। उस वक्त 6 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे और सभी की मौत हो गई।’

दरअसल फैक्ट्री के एक रिएक्टर में अचानक धमाका हुआ था

दरअसल फैक्ट्री के एक रिएक्टर में अचानक धमाका हुआ था और इसके चलते यह हादसा हुआ। इस धमाके के चलते फैक्ट्री में आग लग गई और उसकी चपेट में आने से लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। हादसे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद हादसे की वजह पता चल जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here