सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चीन में एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट, दो लोगों की मौत व 12 अन्य लापता

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पूर्वोत्तर चीन में एक रासायनिक संयंत्र में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लापता हैं। स्थानीय सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रासायनिक इकाई परिसर से आग की लपटें और काले धुएं का गुब्बार निकलता नजर आया। शहर के उपनगरों में पानशान काउंटी की सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। स्थानीय पर्यावरण विभाग क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव का आकलन कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। ऐसा प्रतीत होता है कि आग की लपटें इकाई से इतर नहीं फैली।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले चीन में अक्सर घातक औद्योगिक दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उत्तरी बंदरगाह शहर तियांजिन में एक रासायनिक गोदाम में 2015 में हुए विस्फोट के बाद से केंद्र सरकार ने कड़े सुरक्षा उपायों का वादा किया था। तियांजिन हादसे में 173 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर दमकल कर्मी और पुलिस अधिकारी थे। इस मामले में कई स्थानीय अधिकारियों पर सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने वालों से रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *