सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Exclusive: कौन होगा महाराष्ट्र का अगला CM? राज ठाकरे की भविष्यवाणी, इस नेता का लिया नाम

2 मिनट पढ़ें
राज ठाकरे

Exclusive: कौन होगा महाराष्ट्र का अगला CM? राज ठाकरे की भविष्यवाणी, इस नेता का लिया नाम

Advertisement

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा? इसको लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ ने अपने मन की बात बता दी है. राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने एबीपी शिखर सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र का अगला सीएम बीजेपी से होगा. उन्होंने कहा कि अगर 2019 के लिए पूछा जाएगा तो वह कहेंगे कि उस चुनाव के बाद एमएनएस का सीएम बनेगा.

राज ठाकरे ने कहा, ”देवेंद्र फडणवीस अगले सीएम होंगे.” जब उनसे पूछा गया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है? इस पर राज ठाकरे ने कहा, ”बस लग रहा है तो लग रहा है.” राज ठाकरे ने आगे कहा, ”2029 के  लिए अगर पूछेंगे तो मैं कहूंगा एमएनएस का सीएम होगा. ये मेरी बात आप लिख लो.”

एमएनएस चीफ ने हालांकि बीजेपी और अविभाजित शिवसेना के चुनावी प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि ”बीजेपी जब 1952 से 2014 तक रुक सकती है. शिवसेना की स्थापना 1966 में हुई और 1995 में सत्ता में आई तो मेरे पास भी धैर्य है.”

सीएम शिंदे पर राज ठाकरे का तंज

Advertisement

एमएनएस चीफ इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे की खिंचाई करते हुए भी नजर आए. राज ठाकरे ने कहा, ”हमारे सीएम ने हर जगह पर लाइट लगा दी है. शहर है या डांस बार है? हर जगह इस तरह लाइट लगाएंगे तो त्याहोर में क्या करेंगे? उजाड़ेंगे? सेंस नहीं. इनको पता नहीं है कि शहर को कैसे बनाया जाए. जब परदेस जाते हैं तो पता चलता है कि शहर कैसे खड़ा होता है. संस्थान कैसे बनता है. किस तरह महाराष्ट्र को और मजबूत किया जा सकता है.”

पवार परिवार की पॉलिटिकल फाइट पर बोले राज ठाकरे

बारामती विधानसभा सीट पर पवार परिवार के बीच ही राजनीतिक लड़ाई है. इस पर राज ठाकरे ने कहा, ”मैं अपने परिवार की बात कर सकता हूं. हर किसी की अपनी सोच है. हमारी सोच हमारे पास है. जब मैं शिवसेना से बाहर निकला. बाहर निकलने के बाद मेरा क्या स्टेटमेंट था? मैंने कहा था कि बाला साहब कुछ भी आरोप लगा लें, मैं मेरी तरफ से कुछ भी बयान नहीं दूंगा. वो कुछ भी कह लें. उनको हक है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *