सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

एक्स बॉयफ्रेंड ने दी पिस्टल..प्रेमिका ने उसकी हत्या की:बक्सर में नए प्रेमी से चलाना सिखाया था, पुराना आशिक दीवार बना तो उड़ा दिया

3 मिनट पढ़ें

बक्सर : नाबालिग लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड की उसी की पिस्टल से गोली मारकर की हत्या

बक्सर (Buxar) में नाबालिग लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड (Ex Boyfriend) की गोली मारकर हत्या कर दी. प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए स्कूल के पास बुलाया था फिर गोली मार दी. घटना 18 अप्रैल की है. हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रेमिका (Lover)और एक युवक को गिरफ्तार किया है.

बक्सर (Buxar) में नाबालिग लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड (Ex Boyfriend) की गोली मारकर हत्या कर दी. प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए स्कूल के पास बुलाया था फिर गोली मार दी. घटना 18 अप्रैल की है. हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रेमिका (Lover)और एक युवक को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में हत्या की वजह त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग सामने आई है. बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अरियांव गांव निवासी चंदन सिंह (20) की हत्या 18 अप्रैल को कर दी गई थी. युवक की हत्या उसकी प्रेमिका (16) ने ही अपने नए प्रेमी अंकित कुमार (22) के कहने पर की थी. हत्या में प्रयुक्त पिस्टल मृतक चंदन की थी, जो उसने लड़की को रखने के लिए दिया था. पिस्टल को किशोरी के स्कूली बैग से बरामद किया गया.

लव ट्रायंगल में गई युवक की जान

एसपी ने बताया कि चंदन और किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस बीच किशोरी टूडीगंज निवासी अंकित कुमार से मिली. उससे किशोरी की बातचीत होने लगी. अब चंदन से वह दूरी बनाने लगी. उधर चंदन लगातार बात करने का दबाव बना रहा था. किशोरी ने अंकित को चंदन के बारे में भी बता दिया. इसके बाद अंकित ने चंदन की हत्या के लिए किशोरी को उकसाना शुरू कर दिया.

चंदन ने पिस्टल दी और प्रेमिका ने उसे ही मारा दिया

लड़की ने पूछताछ में बताया कि चंदन सिंह के पास पिस्टल थी. उसने देखने के बहाने मांगी थी. चंदन ने उसे पिस्टल लाकर दे दिया. इसी बीच उसका चंदन से अलगाव होने लगा. चंदन उसे अंकित से बात करने के लिए रोकने-टोकने लगा. घटना के दिन 18 अप्रैल को वह स्कूल जा रही थी, तभी चंदन ने उसे रास्ते में रोका, इसके बाद लड़की ने स्कूल बैग से बंदूक निकाल कर उसे गोली मार दी.

किशोरी और उसका प्रेमी अरेस्ट

एसपी ने बताया कि इस घटना में नाबालिग को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके नए प्रेमी अंकित को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि लड़की के बयान के बाद हत्या के कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो गया है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *