सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मानसून से पहले ही दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम ने बचाव कार्य शुरू कर दिए थे : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
मुकेश बंसल
Advertisement

मानसून से पहले ही दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम ने बचाव कार्य शुरू कर दिए थे : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने कहा कि मानसून से पहले दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम ने जलभराव को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया। उन्होंने बताया कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बड़े नालों से 31 लाख मीट्रिक टन से अधिक गाद (सिल्ट) निकाली, लोक निर्माण विभाग ने हजारों किलोमीटर लंबे नालों की सफाई पूरी की और सड़कों के गड्ढे भरने के साथ साथ स्थानीय स्तर पर भी सफाई अभियान चलाया। मुकेश बंसल ने बताया कि दिल्ली नगर निगम के द्वारा भी कड़ी मेहनत की गई, साफ सफाई व स्वच्छता पर पूरा ध्यान दिया गया, कूड़ा लगातार उठवाया गया, कर्मचारियों को समय समय पर जरूरी निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि मैंने खुद अपने वार्ड में नालियों की अच्छी तरह से साफ सफाई करवाई, मशीनों से नालों की सफाई करवाई गई ताकि गंदगी एकत्रित ना हो और पानी सही तरह से फ्लो होता रहे। मुकेश बंसल ने बताया कि मानसून से पहले किए गए कार्यों की वजह से ही मेरे वार्ड में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हर बार दिल्ली की जनता को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता था और जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतें आती थी इसलिए दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम ने मानसून से पहले ही जलभराव को रोकने के लिए जरूरी कार्य करने शुरू कर दिए थे ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। श्री बंसल ने कहा कि यह दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के अथक प्रयासों का नतीजा ही है कि अबकी बार मानसून में पहले के मुकाबले दिल्ली की जनता को जलभराव की समस्या से काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही होता है जब दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बजाय एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर जनता के हित के लिए कार्य करते है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *