Home मैं भी रिपोर्टर दस फीसदी महिलाओं को भी नहीं मिलेगा मोदी की गारंटी का लाभ...

दस फीसदी महिलाओं को भी नहीं मिलेगा मोदी की गारंटी का लाभ : सुभाष चन्द्र लाला

0
152
सुभाष चन्द्र लाला
दस फीसदी महिलाओं को भी नहीं मिलेगा मोदी की गारंटी का लाभ : सुभाष चन्द्र लाला

दस फीसदी महिलाओं को भी नहीं मिलेगा मोदी की गारंटी का लाभ : सुभाष चन्द्र लाला

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जैसा की दिल्ली की जनता को उम्मीद थी कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली की जनता से जो लोक लुभावने वादे कर रहे हैं वे केवल जुमले ही साबित होंगे बिलकुल वैसा ही हुआ और आगे भी यही सम्भावना है | यह कहना है आम आदमी पार्टी विश्वास नगर वार्ड के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला का |

सुभाष चन्द्र लाला कहते है पूरे देश नें देखा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की धज्जियां उड़ते | जिसमें उन्होंने कहा था ये मोदी की गारंटी है दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर कैबनेट की पहली बैठक में ही पास किया जाएगा महिलाओं के खाते में 25 सौ-25 सौ रूपये डाले जायेगें लेकिन ऐसा नहीं हुआ | बल्कि महिलाओं को धोखा देते हुए एक कमेटी गठित कर दी गई जो तय करेगी किसे किसे और कैसे यह राशी दी जायेगी | जबकि वोट लेते समय ऐसा कुछ नहीं कहा गया था | सुभाष चन्द्र लाला कहते है दूसरी गारंटी दी गई थी रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रूपये में दिया जाएगा और होली तथा दिवाली पर सभी को मुफ्त दिया जाएगा | लेकिन होली बीतने के बाद भी महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर नहीं दिया गया | सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं न कि दिल्ली की आधी आबादी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इंतजार था कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उनके लिए 2500 रुपये मासिक देने की घोषणा करेंगी लेकिन दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा ऐसा कोई बयान नहीं दिया। भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए महिलाओं के फार्म भरते दिखे |

जिससे सामने आया है कि 2.5 लाख से अधिक आय वाली महिला, पहले से पेंशन लेने वाली, सरकारी योजना का फायदा लेने वाली महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी। पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक स्टेटमेंट भी अनिवार्य होगा । मतलब साफ है कि प्राइवेट संस्थाओं व अन्य आय अगर महिलाओं को मिल रही है तो महिला 2500 रुपये लेने की पात्र नहीं होगी।

सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं कि भाजपा ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। महिला आर्थिक योजना का लाभ यदि मिला तो केवल दिल्ली की सिर्फ 5-10 प्रतिशत महिलाओं को ही मिलेगा , जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को 2500 रुपये देने का वायदा सार्वजनिक रूप से किया था, जो केन्द्र व अन्य राज्यों की घोषणाओं की भांति जुमला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की रसोई के बजट में राहत देने के लिए 500 रुपये का गैस सिलेंडर देने का वायदा और होली दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर की तो भाजपा मुख्यमंत्री ने होली पर चर्चा ही नहीं की । गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और 20,000 रुपये की आर्थिक मदद देने और विधवाओं की पेंशन में वृद्धि की घोषणा का क्या हुआ किसी को नहीं मालूम |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here