सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

jammu-kashmir: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, मारे गए 2 आतंकवादी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सोपोर मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ हत्याकांड के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ समाप्त हो गई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। यह मुठभेड़ गुरुवार रात से जारी थी। कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई है। यह अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा शुरू किया गया था, और मुठभेड़ बृहस्पतिवार शाम से जारी थी।

किश्तवाड़ में हत्या के बाद ऑपरेशन तेज
किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को विलेज डिफेंस ग्रुप (VDG) के दो सदस्यों की हत्या के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दोनों मृतक पेशे से गड़रिए थे और अपने मवेशियों को चराने गए थे। इनकी पहचान नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है, और दावा किया है कि यह हत्या इस्लाम और कश्मीर की आज़ादी के नाम पर की गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और सुरक्षाबलों ने तेज़ी से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

Advertisement

सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया
सोपोर में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे में आतंकवादियों की रिकॉर्डिंग भी कैद हुई। अब तक मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है, हालांकि उनकी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *