सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जम्मू के सुंजवां इलाके में एनकाउंटर, सेना का एक जवान शहीद और चार घायल

2 मिनट पढ़ें
जम्मू के सुंजवां इलाके में एनकाउंटर, सेना का एक जवान शहीद और चार घायल

जम्मू के सुंजवां इलाके में एनकाउंटर, सेना का एक जवान शहीद और चार घायल

Advertisement

जम्मू के सुंजवां इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है और 4 जवान घायल हैं। एनकाउंटर अभी जारी है। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। माना जा रहा है कि आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर युसूफ कांतरू सहित तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घाटी में सबसे ज्यादा समय तक जीवित रहने वाला आतंकवादी कांतरू सुरक्षा बल के कई कर्मियों और असैन्य नागरिकों की हत्या में लिप्त रहा है और वह कश्मीर घाटी के शीर्ष 10 वांछित आतंकवादियों में से है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कांतरू का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है।

मुठभेड़ में एक अधिकारी और एक पुलिसकर्मी सहित सुरक्षा बल के चार कर्मी घायल

Advertisement

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामूला के मालवाह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाशी अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक अधिकारी और एक पुलिसकर्मी सहित सुरक्षा बल के चार कर्मी घायल हो गए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *