सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अनंतनाग में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़, अब तक मारे गए 3 आतंकी

2 मिनट पढ़ें
अनंतनाग में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़, अब तक मारे गए 3 आतंकी

अनंतनाग में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़, अब तक मारे गए 3 आतंकी

Advertisement

 

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दुस्साहस को करारा जवाब दिया है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए हैं. जानकारी के मुताबिक अनंतनाग में इस वक्त भी सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि सुबह ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था. इसके बाद थोड़ी देर पहले दूसरा और फिर तीसरा आतंकी ढेर कर दिया गया।

Advertisement

पिछले महीने पुलवामा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों के मार गिराया था

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने विशेष सूचना के आधार पर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक ऐसे हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया था, जो अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर घाटी में काम कर रहा था. “हाइब्रिड” शब्द का इस्तेमाल वैसे आतंकियों के लिए किया जाता है जिनका कहीं नाम नहीं होता है, लेकिन ये बेहद कट्टरपंथी होते हैं और किसी आतंकी हमले को अंजाम देकर या उसमें मदद करके फिर नियमित जीवन में वापस आ जाते हैं. उधर, पिछले महीने पुलवामा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों के मार गिराया था. कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया था कि मजदूरों पर हुए हमलों में यह दोनों आतंकी शामिल थे. उन्होंने बताया कि दोनों स्थानीय आतंकी थे, जिनकी पहचान कश्मीर के अल-बद्र के रहने वाले एजाज हाफिज और शाहिद अयूब के रूप में हुई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *