मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट की बम की धमकी के बाद आज गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। 236 यात्रियों को लेकर आ रही फ्लाइट में संदिग्ध पदार्थ होने के चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लोकल पुलिस, एंबुलेंस और बम स्क्वायड मौके पर है। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के अधिकारी ने कहा कि गोवा एटीसी को बम की धमकी मिलने के बाद मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट को जामनगर, गुजरात डायवर्ट किया गया। विमान आइसोलेशन बे में है, आगे की जांच चल रही है। सभी यात्रा सुरक्षित हैं और उन्हें फ्लाइट से उतारा गया है। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद यात्रियों को उतारकर विमान की जांच की जा रही है। मौके पर बम निरोधक दस्ता मौजूद है। इसके अलावा गुजरात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई है। जामनगर के एसपी ने कहा कि विमान में बम होने की सूचना के बाद सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। विमान में सवार सभी 236 यात्री सुरक्षित हैं। किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। मौके पर विमान की जांच की जा रही है। उधर, बम की अफवाह पर जामनगर एयरपोर्ट पर गुजरात एटीएस की टीम भी पहुंच गई है। बताया जा रहा है की मॉस्को से गोवा जा रहे विमान को बम की धमकी के कारण जामनगर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के बाद सभी 236 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रूप से उतारा गया। पुलिस, बीडीडीएस और स्थानीय अधिकारी अब पूरे विमान की तलाशी ले रहे हैं।



