सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

400 बिलियन डॉलर से नीचे गिरी एलन मस्क की नेटवर्थ, क्या डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पड़ रहे भारी?

2 मिनट पढ़ें
एलन मस्क

400 बिलियन डॉलर से नीचे गिरी एलन मस्क की नेटवर्थ, क्या डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पड़ रहे भारी?

Advertisement

Elon Musk’s Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की कुल संपत्ति में गिरावट आई है. पिछले दो महीने में ये पहली बार है जब एलन मस्क की कुल संपत्ति 400 बिलियन डॉलर के आंकड़े के नीचे आई है. इसके पीछे का कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयर की कीमतों में दोहरे अंक की गिरावट है.

कंपनी के शेयर में 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिसका असर दुनिया के सबसे अमीर शख्स की कुल संपत्ति पर भी पड़ा है, क्योंकि एलन मस्क की कुल संपत्ति में 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा कंपनी के शेयर और ऑप्शन्स के माध्यम से है.

ट्रंप के चुनाव के बाद बढ़ गई थी मस्क की संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव के बाद अरबपति एलन मस्क की संपत्ति 486.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी, क्योंकि दिसंबर 2024 के मध्य में टेस्ला का शेयर अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था.

टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट

Advertisement

मासिक सेल्स में गिरावट आने के कारण टेस्ला की शेयरों में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो अक्टूबर की शुरुआत के बाद से सबसे खराब है. सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी में टेस्ला की डिलीवरी 59 प्रतिशत की सबसे कम स्तर पर पहुंच गई. वहीं, चीन में बिक्री में पिछले एक साल की तुलना में 11.5 प्रतिशत की गिरावट आई है.

टेस्ला पर नहीं है एलन मस्क का ध्यान

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद से एलन मस्क अपना अधिकतर ध्यान DOGE प्रमुख के तौर पर वॉशिंगटन में लगा रहे हैं. एलन मस्क का उद्देश्य अमेरिका के ट्रंप प्रशासन में अतिरिक्त सरकारी खर्चों में कमी करना है. हालांकि, निवेशकों को इस बात की उम्मीद है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन इलेक्ट्रिक वाहनों के टैक्स सब्सिडी में बदलाव कर टेस्ला को बढ़त दिला सकती है. लेकिन, अभी तक ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *