सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

साजिश के तहत दिल्ली में महंगी की जा रही है बिजली  : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
साजिश के तहत दिल्ली में महंगी की जा रही है बिजली  : मुकेश बंसल

साजिश के तहत दिल्ली में महंगी की जा रही है बिजली  : मुकेश बंसल

Advertisement

साजिश के तहत दिल्ली में महंगी की जा रही है बिजली  : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : अपने शासन के आठ साल में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल नें बिजली कम्पनियों का ऑडिट नहीं कराया है | जबकि अपना पहला चुनाव लड़ने से पहले वे थैले में बिजली और पानी के मीटर तथा बिल लेकर घूमते थे और अपनी जनसभाओं में दिखा लोगो को गुमराह किया करते | यह कहना है कर्दम पुरी वार्ड से भाजपा के निगम पार्षद मुकेश बंसल का |

मुकेश बंसल कहते हैं उस वक्त अरविन्द केजरीवाल मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर बिजली कम्पनियों  से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेजने की धमकियां दिया करते | लेकिन अब वे खुद उसी रास्ते पर चल रहे हैं और बिजली कम्पनियों को हर स्टेप पर फायदा पहुंचाते दिखते हैं | मुकेश बंसल कहते हैं दिल्ली की जनता उन्हें पहचान चुकी है और लोग देख रहे हैं उनकी सरकार की हर फाईल में भ्रस्टाचार की बू आ रही है | मुकेश बंसल कहते हैं देश की पहली ऐसी सरकार है जिसके चालीस फीसदी मंत्री जेल में बंद है और पचास फीसदी विधायकों पर मामले दर्ज है और खुद उनपर तलवार लटकी हुई
है किसी भी समय उनका नम्बर भी लग सकता है |

Advertisement

मुकेश बंसल कहते हैं  एक साजिश के तहत राजधानी दिल्ली में बिजली महंगी की जा रही है |  अरविन्द केजरीवाल सरकार ने एक साजिश के तहत उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली सब्सिडी को बिजली कंपनियों को देकर दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के साथ धोखा किया है। जहां एक ओर दिल्ली सरकार ने उपभोक्ताओं की सब्सिडी के 26000 करोड़ रुपये बिजली कंपनियों दिए है वहीं दूसरी ओर बिजली कंपनियों ने फिक्स चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं से 16000 करोड़ रुपये वसूले है। उन्होंने कहा कि  पिछले 8 वर्षों में डिस्कॉम बिजली कंपनियों का ऑडिट नही कराया है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए अरविन्द केजरीवाल सरकार ने 25-28 दिन के सर्कल पर बिल लेकर उपभोक्ताओं पर दोहरी मार कर रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *