Home मैं भी रिपोर्टर चुनाव खत्म, जनता पर महंगाई का हमला शुरू” भास्कर का मोदी सरकार...

चुनाव खत्म, जनता पर महंगाई का हमला शुरू” भास्कर का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

0
16
चुनाव खत्म, जनता पर महंगाई का हमला शुरू” भास्कर का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

चुनाव खत्म, जनता पर महंगाई का हमला शुरू” भास्कर का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी किए जाने पर रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी सेल के चेयरमैन एवं जहांगीर पुरी के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एम. एल. भास्कर ने जोरदार हमला बोला है। एम. एल. भास्कर ने कहा कि चुनाव के दौरान महंगाई को जानबूझकर दबाकर रखा गया और जैसे ही चुनाव खत्म हुए, जनता की जेब पर सीधा डाका डाल दिया गया। कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹993 तक की भारी बढ़ोतरी और छोटे सिलेंडर में ₹261 की वृद्धि इस बात का साफ प्रमाण है कि सरकार की नीयत सिर्फ चुनाव जीतना है, जनता को राहत देना नहीं। उन्होंने कहा कि यह केवल गैस सिलेंडर की कीमतों का मामला नहीं है, बल्कि यह एक सुनियोजित आर्थिक हमला है, जिसका असर हर घर, हर रसोई और हर छोटे व्यापार पर पड़ेगा। होटल, ढाबा, रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे दुकानदार इस बढ़ोतरी से बुरी तरह प्रभावित होंगे, जिसका सीधा असर आम जनता की थाली पर पड़ेगा और खाने-पीने की चीजें और महंगी होंगी। भास्कर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “यह सरकार गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग की दुश्मन बन चुकी है। पहले चुनावी मंचों से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं और बाद में उन्हीं लोगों की कमर तोड़ने वाले फैसले लिए जाते हैं। यह ‘अच्छे दिन’ नहीं, बल्कि ‘महंगाई के बुरे दिन’ हैं।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की पूरी संभावना है, जिससे परिवहन, राशन और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें और आसमान छूने लगेंगी। एम. एल. भास्कर ने मांग की कि सरकार तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस ले और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस व पारदर्शी नीति लागू करे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जनता की आवाज को नजरअंदाज किया, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी और जनता के हक के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा, “जनता अब सब समझ चुकी है। चुनाव के समय दिखावा और चुनाव के बाद लूट—यह दोहरी नीति अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here