सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चुनाव आयोग ने जारी किया ‘सी-विजिल App’, आचार संहिता के उल्लंघन पर रखी जाएगी नजर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

चुनाव आयोग ने जारी किया ‘सी-विजिल App’, आचार संहिता के उल्लंघन पर रखी जाएगी नजर

लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने एक खास प्रकार के ऐप को जारी किया है. इसके जरिए किसी भी प्रकार की शिकायत को लेकर सूचना दिया जा सकता है. जिसपर कार्रवाई की जाएगी.

सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने एक ऐप जारी किया है, जिसपर आप इस चुनाव से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत कर सकते हैं. शिकायत होते ही रिटर्निंग ऑफिसर तत्काल कार्रवाई करेंगे. कुशीनगर लोकसभा चुनाव में किस भी प्रकार की दिक्कत न हो उसके लिए निर्वाचन विभाग में एक ऐप जारी किया है. इसका नाम”सी विजिल ऐप” है, जिसपर चुनाव में किस भी प्रकार की शिकायत को लेकर सूचना दिया जा सकता है. जिसको संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा सकेगी.

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ” सी विजिल ऐप” के माध्यम से आम नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं. मोबाइल से प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से सी विजिल ऐप डाउनलोड कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत लाइव फोटो और लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है. एमसीसी के उल्लंघन होने पर सी विजिल ऐप में अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके नागरिक अपनी शिकायत की सतत निगरानी भी कर सकता है.

शिकायत पर की जाएगी कार्रवाई

Advertisement

सी विजिल ऐप के माध्यम से शिकायत करने हेतु नाम मोबाइल नंबर की कोई बाध्यता भी नहीं है. परंतु अगर शिकायतकर्ता की तरफ से अपना नाम और मोबाइल नंबर दिया जाता है, तो शिकायतकर्ता ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत की निगरानी भी सतत रूप से कर सकता है. शिकायतकर्ता का शिकायत दर्ज होने पर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को शिकायत अग्रसरित होता है औक कार्यवाही हेतु जनपद स्तरीय टीम, उड़नदस्ता टीम शिकायत स्थल पर पहुंचकर प्रकरण के निस्तारण की कार्यवाही भी करती है.

इस ऐप पर इन शिकायतों को करा सकते हैं दर्ज

शिकायत को संबंधित अधिकारी को समय सीमा के अंदर पोर्टल से अग्रसरित और निस्तारित किया जाता है. संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की तरफ से शिकायत के निस्तारण के क्रम में निर्णय लिया जाता है. आमतौर पर सी विजिल ऐप पर धनराशि वितरण, गिफ्ट, कूपन वितरण, शराब वितरण आदि शिकायतों के अतिरिक्त बिना अनुमति पोस्ट होर्डिंग बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना धार्मिक तथा उग्र हिंसा से संबंधित भाषण बाजी करना आदि शिकायत इस पर दर्ज कराई जा सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *