सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चुनाव की आहट से मनोज तिवारी को याद आये जनता के द्वार फोन भी नहीं उठाने वाले सांसद उतरे जमीन पर

3 मिनट पढ़ें
चुनाव की आहट से मनोज तिवारी को याद आये जनता के द्वार फोन भी नहीं उठाने वाले सांसद उतरे जमीन पर

चुनाव की आहट से मनोज तिवारी को याद आये जनता के द्वार फोन भी नहीं उठाने वाले सांसद उतरे जमीन पर

Advertisement

 

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , उत्तर पूर्वी दिल्ली के हाई प्रोफाइल सांसद मनोज तिवारी आजकल अपने निर्वाचन क्षेत्र में एकाएक सक्रिय हो गए है और हों भी क्यों ना
अगले साल लोकसभा के चुनाव जो हैं | यह चर्चा आजकल ना केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली में बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं से ले भाजपा हाईकमान तक में है |

दरअसल पार्टी के आला नेताओं के पास ये शिकायते काफी समय से पहुंच रही है। सांसद मनोज तिवारी ज्यादातर कार्यकर्ताओं के फोन तक नहीं उठाते और ना ही उनके मैसेज के जवाब देते उनके काम कराना तो दूर की बात है | इतना ही नहीं घोंडा विधान सभा में गंभीर रूप से बीमार एक भाजपा कार्यकर्ता के ईलाज के लिए भी एक दो नहीं कई प्रमुख कार्यकर्ताओं नें उनसे सम्पर्क साधा लेकिन उस बेचारे की कोई फरियाद नहीं सुनी गई |

Advertisement

चुनवी आहट से मनोज तिवारी के तेवर अब ढीले पड़ने लग गए है और उन्होंने अब आर.डब्लू.ए.तथा भाजपाकार्यकर्ताओं के माध्यम से सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगो से मिलना जुलना शुरू कर दिया है |

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव से पहले भी भाजपा के कुछ प्रभावशाली कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्रीय संघ अधिकारीयों की रिपोर्ट के बाद मनोज तिवारी की दावेदारी पर बादल मंडराने लगे थे और एक बार तो ऐसा लग रहा था पार्टी मनोज तिवारी के स्थान पर पूर्व आई.पी.एस.अधिकारी दीपक मिश्रा को ही प्रत्याशी बनाने जा रही थी लेकिन संघ के एक बड़े पदाधिकारी तथा प्रभावशाली नेता रामलाल के हस्तक्षेप से मनोज तिवारी को फिर से मौका मिल पाया था |

कमोवेश आज भी वही संघ लोबी और भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी पुरानी मुहीम में जुट गए है | लिहाजा मनोज तिवारी उनकी मंशा को भापते हुए जमीन पर उतरने लगे है | मनोज तिवारी के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह भी है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के तहत भाजपा के तीन विधायक है लेकिन तीनो उनसे किसी ना किसी बात पर खफा है | हालांकि मनोज तिवारी चुनावी सीजन में उनसे पटरी बिठाने में जुटे है लेकिन तीनो सुलझे तथा मंजे हुए खिलाडी है वे उनके हाथ नहीं आने वाले | इन तीनो में से एक तो प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनना चाहते हैं जबकि दो खुद को मनोज तिवारी के विकल्प के रूप में देख रहे हैं | एक वरिष्ठ भाजपा नेता कहते हैं मनोज तिवारी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं या नेताओं के स्थान पर दूसरी पार्टी के नेताओं को ज्यादा तवज्जो देते हैं और उनके घरो तक पहुंचते है जबकि अनेक पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिलने को तरसते है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *