सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दिल्ली में बुजुर्ग महिला की हत्या, बिस्तर पर पड़ा मिला शव,गोकुलपुरी पुलिस को लूटपाट का शक; जांच में जुटी पुलिस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली : बुज़ुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, गोकुलपुरी पुलिस को लूटपाट का शक

पुलिस ने पूरे मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

भागीरथी विहार में बजुर्ग दंपति की हत्या

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के भागीरथी विहार में बजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई. पुलिस को सोमवार की सुबह 07:19 बजे जानकारी मिली. जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया लूटपाट के दौरान हत्या किए जाने की आशंका है.

मृतकों की पहचान राधे श्याम वर्मा (72) और उनकी पत्नी (68) वीना के रूप में हुई है. दोनों की गला काटकर हत्या की गई है. मकान के ग्राउंड फ्लोर स्थित बेडरूम से दोनों का शव बरामद किया गया है. पुलिस की मानें तो जब वो घर पर पहुंची तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था. ऐसे में लूटपाट की आशंका जताई गई.

Advertisement

मृतक का बेटा 38 वर्षीय रवि रत्न अपनी पत्नी मोनिका और 6 साल के बेटे के साथ घर की पहली मंजिल पर रहता है. ये परिवार यहां 38 साल से रह रहा था. मृतक राधेश्याम करोलबाग के एक स्कूल में वाइस प्रिंसिपल रहे हैं. पुलिस मुताबिक घर से साढ़े 4 लाख रुपए और गहने गायब हैं.

घर में पिछले दरवाजे से बदमाश आए थे. राधेश्याम ने हाल ही में घर का एक हिस्सा बेचने के लिए किसी से 5 लाख रुपए एडवांस लिया था.

राधेश्याम के बेटे रवि के मुताबिक वो पहले मुस्तफाबाद में गेस्ट टीचर के तौर पर नौकरी करते थे. लेकिन फिलहाल उन्होंने कॉस्मेटिक और गारमेंट की शॉप खोली हुई थी. उसके मुताबिक उसने अपने माता पिता को बीती रात 10:30 बजे देखा था.

पुलिस ने पूरे मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *