सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

एकनाथ शिंदे बनेगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, फडणवीस ने किया समर्थन का ऐलान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने एलान किया कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वो सरकार से बाहर रहेंगे। आज शाम साढ़े सात बजे सिर्फ एकनाथ शिंदे ही शपथ लेंगे। फडणवीस ने कहा कि जनता ने महाविकास अघाड़ी को बहुमत नहीं दिया था। चुनाव के बाद बीजेपी ही सबसे बड़ी पार्टी थी। बीजेपी-शिवसेना ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था, लेकिन शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। इसके लिए शिवसेना ने बाला साहेब ठाकरे के विचारों को भी ताक पर रख दिया। वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने जो निर्णय लिया वो आप सबको पता है। किन परिस्थितियों में निर्णय लिया गया यह भी आपको पता है। बाला साहब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। सभी 50 विधायक मेरे साथ में हैं। हमने कई बार मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कभी हमारे बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। शिंदे ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने को लेकर लिए गए फैसले पर कहा कि अंतिम दिनों में जो काम हुआ उसे बहुत पहले किया जाना चाहिए था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *