सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘या तो हम बचेंगे या फिर…’, भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने दुनिया को दी धमकी

2 मिनट पढ़ें
पाकिस्तान

'या तो हम बचेंगे या फिर...', भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने दुनिया को दी धमकी

Advertisement

India-Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. इसी दौरान पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को लेकर पूरी दुनिया को ही धमकी दे दी. उन्होंने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो दुनिया में कोई नहीं बचेगा. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है.

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ पहले भी भारत को गीदड़भभकी दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई बांध बनाया तो पाकिस्तान पर उस पर हमला कर देगा. उन्होंने कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की धमकी भी दी थी.

भारत-पाकिस्तान के बीच कैसे बढ़ा तनाव? 

बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी. इसमें एक विदेशी पर्यटक भी शामिल था. इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, लेकिन भारत के एक्शन से डर के बाद वो पीछा हट गया था.

ख्वाजा आसिफ ने दी धमकी 

Advertisement

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर से धमकी दी है. उन्होंने कहा, ”अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला करने की हिम्मत की और पाकिस्तान के अस्तित्व पर खतरा आया, तो इस दुनिया में कोई नहीं बचेगा.” पाकिस्तान इससे पहले कई बार परमाणु बम की धमकी दे चुका है. उसे भारत की जवाबी कार्रवाई का भी डर है. पाकिस्तान इस माहौल के बीच तुर्किए की मदद ले रहा है.

भारत के फैसलों से सहमा पाकिस्तान 

भारत ने अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए हैं. भारतीय नौसेना ने हाल ही में युद्ध का अभ्यास किया था. एयरफोर्स भी तैयारी कर चुकी है. इस सिलसिले में भारत में 7 मई को युद्ध के मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया जाएगा. भारत के कदमों से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *