Home देश दुनिया मिस्र के चर्च में लगी भीषण आग में लगभग 41 लोगों की...

मिस्र के चर्च में लगी भीषण आग में लगभग 41 लोगों की जिंदा जलकर मौत

0
229

मिस्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, बताया जा रहा है की एक चर्च में भीषण आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। इस हादसे में 41 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है। मिस्र के कॉप्टिक चर्च ने बताया है काहिरा के एक चर्च में आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके अबू सेफीन चर्च में लगी है। आग लगने के कारणों का फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में बिजली के शार्ट-सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। उन्होंने अपने बयान में कहा गया है कि आग आज सुबह उस समय लगी जब सभा चल रही थी। आग को बुझाने के लिए पंद्रह अग्निशमन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है जबकि एम्बुलेंस के जरिए घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। दमकल अधिकारियों ने बाद में कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने कॉप्टिक क्रिश्चियन पोप तवाड्रोस II के साथ फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। अल-सिसी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “मैं इस दुखद दुर्घटना के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। मैंने सभी संबंधित राज्य एजेंसियों और संस्थानों को सभी आवश्यक उपाय करने और इस दुर्घटना और इसके प्रभावों से तुरंत निपटने का निर्देश दिया।” आपको बता दे की मिस्र हाल के वर्षों में कई भीषण आग के हादसों का सामना कर चुका है। मार्च 2021 में काहिरा के पूर्वी उपनगर में एक कपड़ा कारखाने में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी। 2020 में, दो अस्पताल में आग लगने 14 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here