Home देश दुनिया ऐप स्कैम केस में कोलकाता में 6 ठिकानों पर रेड, कारोबारी के...

ऐप स्कैम केस में कोलकाता में 6 ठिकानों पर रेड, कारोबारी के घर से 17 करोड़ कैश जब्त

0
208

इडी ने मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता व आसपास के छह ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गार्डेनरीच के शाही अस्तबल लेन स्थित ट्रांसपोर्ट कारोबारी निसार अहमद खान और उनके पुत्र आमिर खान के ठिकाने पर छापेमारी की। इडी सूत्रों के अनुसार, घर से 17.50 करोड़ रुपये की नकद राशि बरामद हुई। देर रात नोटों की गिनती खत्म हुई और पांच ट्रंक में भर कर रुपये ले जाये गये। फर्जी गेमिंग एप के जरिये धोखाधड़ी के मामले में आमिर खान और कुछ अन्य लोग आरोपी बनाये गये हैं। इडी ने इसी मामले में छापेमारी की. इतनी बड़ी रकम बरामद होने के बाद इडी अधिकारी कारोबारी निसार अहमद खान से पूछताछ कर रहे हैं। देर रात तक उनसे पूछताछ जारी थी। उधर, उनके पुत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने जब्त किए गए पैसों एक तस्वीर भी जारी की। इसमें 500 रुपये के साथ-साथ 2,000 और 200 रुपये के नोटों के बंडलों को एक बिस्तर पर एक साथ रखा हुआ दिखाया गया है। एजेंसी ने नोट गिनने की पांच मशीनें लगाईं। काम में बैंक कर्मचारियों को भी लगाया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में कहा कि ‘ई-नगेट्स’ नाम के गेमिंग एप और इसके प्रमोटर की पहचान आमिर खान और अन्य के रूप में की गई है। सीआरपीएफ के जवानों ने ईडी की टीमों को पश्चिम बंगाल की राजधानी और उसके आसपास गार्डन रीच, पार्क स्ट्रीट और मोमिनपुर इलाकों जैसे स्थानों पर पहुंचाया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब तक परिसर से करीब 17 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। नोटों की गणना जारी है। एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि गेमिंग एप ऑपरेटर के कुछ राजनीतिक लिंक जांच के दायरे में हैं। परिसर के बाहर आरबीआई का एक ट्रक भी देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here