सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को दो दिन की ED रिमांड, अर्पिता मुखर्जी भी हुई गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें

Arpita Mukherjee, Partha Chatterjee

Advertisement

ईडी ने आज पश्चिम बंगाल के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी को कथित शिक्षक भर्ती घोटाले मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पार्थ चटर्जी की दो दिन की कस्टडी दी है। उधर, पार्थ चटर्जी के बाद उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि अर्पिता के घर नोटों का अंबार मिला है। उनके घर 21 करोड़ से भी ज्यादा का कैश बरामद हुआ है। इतनी भारी मात्रा में मिले नोटों की गिनती के लिए बैंकों से मशीनें मंगाई गई थी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार में दिग्गज नेता पार्थ चटर्जी, जो कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के वक्त राज्य के शिक्षा मंत्री थे, को ईडी अधिकारियों द्वारा दक्षिण कोलकाता में उनके घर पर लगभग 26 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने पार्थ चटर्जी को दो दिन की ईडी रिमांड दी गई है। इससे पहले पार्थ चटर्जी के अधिवक्ता सोमनाथ मुखर्जी ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें हॉट संबंधी दिक्कते हैं। हमने मांग की कि अगर ईडी की हिरासत दी जाती है तो उन्हें उचित चिकित्सा सुविधाएं दी जानी चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर बीती रात छापेमारी की थी। अर्पिता के घर से 21 करोड़ कैश बरामद हुआ। नोट 500 और 2000 के नोटों में थे। ईडी सूत्रों से जानकारी मिली है कि अर्पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुखर्जी के परिसर से करीब 20 मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *