Home मैं भी रिपोर्टर Ease of Doing Business Bill : दिल्ली ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल...

Ease of Doing Business Bill : दिल्ली ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल लाना दिल्ली सरकार का सराहनीय कदम : रोमेश चंद्र गुप्ता

0
22

Ease of Doing Business Bill : दिल्ली ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल लाना दिल्ली सरकार का सराहनीय कदम : रोमेश चंद्र गुप्ता

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली में कारोबार को आसान, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल 2026 को मंजूरी दे दी है। इसी विषय पर बात करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता, शिक्षा समिति के पूर्व चेयरमैन रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि इसका उद्देश्य कारोबारियों और सरकारी तंत्र के बीच संबंधों को नियंत्रण और संदेह के बजाय भरोसे और सुविधा पर आधारित करना है। उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से दिल्ली सरकार ने कारोबारियों के लिए मंजूरी, पंजीकरण, लाइसेंस और अनापत्ति प्रमाणपत्र समेत जरूरी सरकारी सेवाओं को एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की ओर बड़ा कदम लिया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद उद्यमियों को अलग अलग विभागों में जा कर आवेदन करने या एक ही दस्तावेज बार बार जमा करने की परेशानी कम होगी व इसके साथ ही सभी जरूरी औपचारिकताओं के लिए एक सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया जाएगा जहां निर्धारित समय सीमा के भीतर विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि इससे कारोबार शुरू करने में लगने वाला समय कम करने का प्रयास किया जाएगा। श्री गुप्ता ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम में भवन योजना की मंजूरी, पानी और सीवर कनेक्शन के साथ बिजली कनेक्शन जैसी सेवाओं को शामिल किया जाएगा और इस पूरी प्रक्रिया के संचालन की जिम्मेदारी दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी डीएसआईआईडीसी को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कानून में दस्तावेजों को लेकर भी कारोबारियों को राहत देने की बात कही गई है, यदि किसी आवेदक की कोई जानकारी या दस्तावेज पहले से दिल्ली सरकार के किसी विभाग के पास उपलब्ध है तो उसे दोबारा वही दस्तावेज या जानकारी देने के लिए नहीं कहा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here