सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके, चीन-पाकिस्तान में भी हिली धरती

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Earthquake: जम्मू-कश्मीर में 5.4 तीव्रता का भूकंप, पूरे उत्तर भारत में महसूस हुए झटके

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दिल्‍ली में भूकंप की झटकों की तीव्रता काफी कम थी.

भूक्रंप की तीव्रता 5.7

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके श्रीनगर और पंजाब के कुछ शहरों में भी महसूस किये गए हैं. दिल्‍ली में भूकंप की झटकों की तीव्रता काफी कम थी. लेकिन कई लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया. जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में भूकंप का एपिक सेंटर बताया जा रहा है. रिक्टर पैमाने पर भूक्रंप की तीव्रता 5.7 बताई जा रही है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया, “जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया. पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके दोपहर लगभग डेढ़ बजे महसूस किये गए.”

भूकंप के झटकों को महसूस करने वाले श्रीनगर के एक स्थानीय निवासी ने बताया, “भूकंप से स्कूली बच्चे डर गए. दुकानों में मौजूद लोग बाहर निकल आए. यह डरावना था. यह पिछले हफ्ते आए झटकों से ज्यादा तेज था…” उन्‍होंने बताया कि पिछले हफ्ते भी यहां भूकंप आया था, लेकिन आज आए भूकंप से लोगों में खौफ देखने को मिला.

Advertisement

वहीं एक अन्‍य श्रीनगर निवासी बशीर ने कहा कि भूकंप के झटके काफी तेज थे. लोग सहम गए. हम काफी डर गए थे और तुरंत दुकान से बाहर निकल आए. हमने देखा कि पैरों के नीचे जमीन हिल रही है. कुछ लोग भागने लगे, बच्‍चे चिल्‍लाने लगे थे. हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

 

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *