सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पाकिस्तान में भूकंप से डोली धरती, घरों से चीखकर भागे लोग; रिक्टर स्केल पर 5.8 थी तीव्रता

2 मिनट पढ़ें
पाकिस्तान

पाकिस्तान में भूकंप से डोली धरती, घरों से चीखकर भागे लोग; रिक्टर स्केल पर 5.8 थी तीव्रता

Advertisement

Pakistan Earthquake Today: पाकिस्तान में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कई इलाकों में अफरातफरी मच गई. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है. भूकंप के झटके लगते ही लोग डर के मारे घर छोड़कर बाहर की ओर दौड़ पड़े. कई इलाकों में लोग चीखते-चिल्लाते हुए खुले मैदानों की ओर भागते देखे गए. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की कोई जानकारी नहीं मिली है. पाकिस्तान में आए भूकंप के झटके कश्मीर घाटी में भी महसूस किए गए.

2 अप्रैल को भी डोली थी धरती

इस पहले पाकिस्तान में 2 अप्रैल को तड़के 2 बजकर 58 मिनट पर भूकंप आया था. इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी. भूकंप आने लोग काफी डर गए लेकिन किसी के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई. हाल ही में म्यांमार और बैंकॉक में भूकंप की विनाशलीला दुनिया ने देखी थी.

 

Advertisement

इस देश में भी आया भूकंप

आज सुबह पापुआ न्यू गिनी के न्यू आयरलैंड इलाके के तट पर भी 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, यह झटका कोकोपो से 115 किलोमीटर दूर समुद्र में, 72 किलोमीटर की गहराई पर महसूस हुआ. भूकंप के बाद कोई बड़ा खतरा सामने नहीं आया. इससे पहले 5 अप्रैल को पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन तट पर सुबह 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था.

म्यांमार में भूकंप से 2,700 से ज्यादा लोगों की मौत

म्यांमार में 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में अब तक 2,700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं. यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि बैंकॉक से लेकर भारत के दिल्ली-एनसीआर तक इसके झटके महसूस किए गए. भूकंप का असर सिर्फ म्यांमार तक सीमित नहीं रहा. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इसका प्रभाव देखने को मिला, जहां एक इमारत गिरने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *