Home आमने सामने DUSU Election Results :डूसू चुनाव परिणाम ने साबित किया, युवा वर्ग है...

DUSU Election Results :डूसू चुनाव परिणाम ने साबित किया, युवा वर्ग है मोदी जी की नीतियों के साथ साथ : दीपक गाबा

0
140

DUSU Election Results :डूसू चुनाव परिणाम ने साबित किया, युवा वर्ग है मोदी जी की नीतियों के साथ साथ : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( रविंद्र कुमार ) : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के घोषित परिणामों में एबीवीपी ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे। एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष, रिया छाबड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। इन परिणामों का स्वागत करते हुए भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि डूसू चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश का युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा युवाओं और छात्रों को भ्रमित करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों का डीयू के विद्यार्थियों ने अपने मत के माध्यम से जवाब दिया है। दीपक गाबा ने कहा कि छात्रों ने चुनाव में जिन मुद्दों और प्रत्याशियों को समर्थन दिया, उसे केवल राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह युवाओं की प्राथमिकताओं और अपेक्षाओं का भी संकेत है। उनके अनुसार, ‘छात्रों की गूंज’ जैसे राजनीतिक अभियानों की वास्तविक परीक्षा चुनावी मैदान में होती है और डूसू का परिणाम उस दावे पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को लेकर राजनीति करने के बजाय राजनीतिक दलों को शिक्षा, रोजगार, छात्र सुरक्षा, आवास और बेहतर अवसरों जैसे वास्तविक मुद्दों पर काम करना चाहिए उन्होंने कहा कि डूसू परिणामों को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों की अलग-अलग व्याख्याएं हो सकती हैं, लेकिन इतना स्पष्ट है कि इस बार भी एबीवीपी ने केंद्रीय पैनल के तीन पदों पर जीत दर्ज की है। दीपक गाबा ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई छात्रसंघ टीम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here