सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

जलने के 5 दिन बाद जिंदगी की जंग हारी अंकिता, आक्रोशित लोगों का कई जगह प्रदर्शन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दुमका के जरुवाडीह में पेट्रोल से जला दी गई 16 साल की छात्रा अंकिता देर रात जिंदगी की जंग हार गई। बीते चार दिन से रिम्स में जिंदगी के लिए जूझ रही अंकिता ने दम तोड़ दिया। अंकिता की मौत की सूचना जैसे ही दुमका पहुंची, लोग आक्रोशित हो उठे। घटना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन होने लगे। लोग दुकान बंद कराने लगे। इससे इलाके में तनाव है। एहतियातन पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शहर में धारा 144 लागू है। मामला एकतरफा प्यार का है। दुमका के नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मोहल्ले के रहने वाले शाहरुख ने अंकिता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। अंकिता की गलती इतनी थी कि उसने फोन पर बात करने से इनकार कर दिया। बुरी तरह झुलस चुकी अंकिता को दुमका मेडिकल कॉलेज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। ये घटना 23 अगस्त की सुबह की है। सुबह के चार बजे अंकिता के अपने घर पर सो रही थी। उस समय उसके घर पर दादा-दादी, उसके पिता और उसका छोटा भाई मौजूद था। अंकिता जब उठी तो वो आग से घिर चुकी थी। उसके कमरे आग लगी थी। उसने किसी तरह से कमरा खोला और बाहर निकली। आंगन में रखे पानी को अपने उपर डाल दी। लेकिन तब तक अंकिता बुरी तरह से जल चुकी थी। चीख-पुकार सुनकर दादा-दादी और पिता जग गए। कम्बल लपेटकर आग बुझाया और बुरी तरह जली अंकित को दुमका मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब उसे ले जा रही थी, तब उसके माथे जरा भी पछतावा नहीं था। उल्टा वह अकड़ दिखा रहा था। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी छोटू खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *