सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बॉर्डर पर नये बस अड्डे बनने से दूसरे राज्यों की बसे एंट्री नहीं सकेगीं शहर में : अरुण तोमर

3 मिनट पढ़ें
अरुण तोमर

बॉर्डर पर नये बस अड्डे बनने से दूसरे राज्यों की बसे एंट्री नहीं सकेगीं शहर में : अरुण तोमर

Advertisement

बॉर्डर पर नये बस अड्डे बनने से दूसरे राज्यों की बसे एंट्री नहीं सकेगीं शहर में : अरुण तोमर

* जाम से मिलेगी राहत

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली की सीमा पर तीन नए आईएसबीटी बनने जा रहे हैं। इनके बनने से बाहरी राज्यों की 2000 बसें दिल्ली शहर के अंदर नहीं आ पाएंगी। इससे प्रदूषण कम होगा और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। इन तीनों आईएसबीटी को टीकरी बॉर्डर, नरेला और द्वारका 21 पर बनाया जाएगा। इसी विषय पर बात करते हुए घोड़ा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री अरुण तोमर ने कहा कि दिल्ली की जनता को साफ एवं स्वच्छ हवा देने की तरफ दिल्ली सरकार का यह बहुत बड़ा कदम है और इस फैसले को लेने के लिए मैं दिल्ली की जनता की तरफ से दिल्ली सरकार का धन्यवाद भी करता हूं।

Advertisement

अरुण तोमर ने बताया कि दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल दोनों की ओर से इस पर सहमति है और दोनों के प्रयासों से ही यह योजना आगे बढ़ रही है। अरुण तोमर ने बताया कि गत दिनों एलजी वी के सक्सेना की अध्यक्षता में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की मौजूदगी में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह साफ कर दिया गया कि इन मुद्दे पर तेजी से काम किया जाए। अरुण तोमर ने आगे कहा कि दिल्ली को तीन नए आईएसबीटी मिलने से कई फायदे है जैसे दूसरे राज्यों की बसों का दिल्ली शहर के अंदर प्रवेश नहीं होगा जिससे प्रदूषण कम होगा क्योंकि जब बसों की संख्या कम हो जाएगी तो प्रदूषण भी कम होगा, इसके साथ साथ दिल्ली में लगने वाले जाम और खासतौर पर कश्मीरी गेट इलाके में लगने वाले घंटों के जाम से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। अरुण तोमर ने बताया कि इन परियोजनाओं पर परिवहन विभाग के अंतर्गत दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (डीटीआईडीसी) इस पर काम कर रहा है और इन तीनों को पीपीपी (सार्वजनिक निजी भागीदारी) मोड में डीएमआरसी के माध्यम से चलाए जाने की योजना है।

अरुण तोमर ने आगे कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए और दिल्ली में लगातार लगने वाले कई घंटों के जाम को कम करने के लिए लिया गया दिल्ली सरकार का यह कदम बहुत ही बेहतरीन और प्रशंसनीय है। अरुण तोमर ने कहा कि भले ही इस काम को पूरा होने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन एक बार जब यह काम हो जाएगा तो प्रदूषण और जाम की जिस समस्या से दिल्ली वासी कई सालों से जूझ रहे थे प्रदूषण और जाम की उस समस्या से दिल्लीवासियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *