सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ऐसी हरकतों से 25 साल और दिल्ली में विधानसभा चुनाव  नहीं जीत सकती  भाजपा : श्रीदत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
ऐसी हरकतों से 25 साल और दिल्ली में विधानसभा चुनाव  नहीं जीत सकती  भाजपा : श्रीदत्त शर्मा

ऐसी हरकतों से 25 साल और दिल्ली में विधानसभा चुनाव  नहीं जीत सकती  भाजपा : श्रीदत्त शर्मा

Advertisement

ऐसी हरकतों से 25 साल और दिल्ली में विधानसभा चुनाव  नहीं जीत सकती  भाजपा : श्रीदत्त शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली सेवा विधेयक के माध्यम से भारतीय जनतापार्टी नें देश को अपना असली चेहरा दिखा दिया है | और यह बता दिया है किस तरह से चुनी हुई सरकार की शक्तियाँ छीन कर पर्दे के पीछे से शासन चलाया जाता है | यह कहना है पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा का | श्रीदत्त शर्मा कहते हैं लोकसभा में शक्ति तथा संख्या बल से आप कानून बना सकते हैं लेकिन यह शक्तिबल अब ज्यादा दिन नहीं रहने वाला | देश की जनता देख रही है भाजपा किस तरह से अपने शक्ति बल और संख्या बल का दुरुपयोग करती है | श्रीदत्त शर्मा कहते हैं देश में अब विपक्षी दलों का गठ्बन्धन बन चुका है जिसे जनता का समर्थन है | आधे से ज्यादा राज्यों में अलग-अलग चुनाव लड़ने के बावजूद गठ्बन्धन की सरकारे हैं | और अब सब एकजुट  हो तानाशाही का विरोध करेंगे और आगामी लोकसभा चुनावों में तानाशाह सरकार का अंत होगा और लोकतंत्र की जीत होगी |

Advertisement

श्री दत्त शर्मा कहते हैं पिछले 25   सालों से भारतीय जनता पार्टी राजधानी दिल्ली की सत्ता से बाहर है और आने वाले इतने ही  सालों तक उसे दिल्ली की सत्ता नसीब भी नहीं होने वाली इसलिए भाजपा पिछले  दरवाजे से दिल्ली की सत्ता को हथियाना चाहती है | श्रीदत्त शर्मा कहती हैं भाजपा अपने लिए कुछ और कानून और नियमों का सहारा लेती है और विपक्ष के लिए दूसरे नियमों का | इनके पाले में जाने से भ्रष्ट से भ्रष्ट नेता भी दूध के धुले हो जाते हैं | और जो इनके पाले में नहीं आते उनके पीछे सी.बी.आई .और ईडी लगा दी जाती है | श्री दत्त शर्मा कहते हैं दिल्ली की जनता भाजपा की चालबाजियों से अच्छी तरह से वाकिफ है और नतीजे सबके सामने हैं दिल्ली के लोग विधानसभा चुनावों में भाजपा पर भरोसा नहीं करते | पहले पन्द्रह साल तक शीला दीक्षित को लोगो नें मौका दिया और अब भाजपा को नकार लगातार तीन बार से दिल्ली के लोग केजरीवाल को मौका दे रहे है | सबकुछ ठीक रहा तो लोकसभा चुनाव दोनों पार्टियाँ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी और इस बार लोकसभा चुनावों में भी भाजपा का दिल्ली से सफाया हो जाएगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *