सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दुबई का सबसे महंगा सिग्नेचर विला करीब 6.73 अरब रुपये में बिका

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

एल्पागो प्रॉपर्टीज ने दुबई के रियल एस्टेट बाजार में डबल सिग्नेचर विला ‘कासा डेल सोल’ को पाम जुमेराह के बिलियनेयर्स रो पर एईडी (दुबई की करेंसी) 302.5 मिलियन में बेचकर रिकॉर्ड बनाया है। पाम जुमेराह बिलियनेयर्स रो पर सबसे बड़ा सिग्नेचर विला कासा डेल सोल एक रिकॉर्ड सौदे पर बेचा गया। इस आधुनिक वास्तुशिल्प कृति ने संयुक्त अरब अमीरात में सबसे महंगी विला बिक्री के रूप में रिकॉर्ड बुक में जगह बना ली है। 8 बेडरूम और 15 कारों के लिए अंडरग्राउंड पाकिर्ंग के साथ, बेहद बड़ा कासा डेल सोल को 28,000 वर्ग फुट के प्लॉट पर चार स्तरों (बेसमेंट, ग्राउंड, फर्स्ट, सेकंड फ्लोर) पर बनाया गया है। इसमें लगभग 25,000 वर्ग फुट का एक संलग्न क्षेत्र है, जो इसे पाम जुमेराह के फ्रोंड जी बिलियनेयर्स में स्थित अल्पागो प्रॉपर्टीज के सबसे बड़ा सिग्नेचर विला बनाता है। विला में होम सिनेमा, बॉलिंग एली, जिम, हम्माम, सौना, इन्फिनिटी पूल, जकूजी, गेम रूम, टैरेस सीटिंग एरिया आदि जैसी सुविधाएं हैं। डबल सिग्नेचर विला बिक्री दुबई के लक्जरी प्रॉपर्टी मार्किट को बदलने के लिए तैयार है। यह महत्वपूर्ण बिक्री संयुक्त अरब अमीरात के रियल एस्टेट बाजार में एक नया मानदंड स्थापित करती है। कासा डेल सोल के साथ 2023 की पहली तिमाही तक समाप्त होने के साथ, यह पाम जुमेराह पर 6 सेट की सीरीज में चौथा सिग्नेचर विला होगा। अल्पागो ग्रुप के मूरत अय्यल्डिज ने बिक्री पर टिप्पणी की, उन्होंने कहा, हम इस बिक्री से बहुत खुश हैं, जो बाजार में हमारी क्षमताओं को रेखांकित करती है। यह बिक्री शीर्ष आवासीय, वाणिज्यिक और आतिथ्य परियोजनाओं को विकसित करने में अग्रणी के रूप में हमारी स्थिति को और मजबूत करती है। इस विला में होम सिनेमा, बॉलिंग एली, जिम, हम्माम, सौना, इन्फिनिटी पूल, जकूजी, गेम रूम, टैरेस सीटिंग एरिया आदि जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं। यह विला दुबई के लक्जरी संपत्ति बाजार को पूरे तरह से बदलने के लिए तैयार है। कासा डेल सोल ने विक्री के माध्यम से दुबई के रियल स्टेट बाजार में नया कीर्तिमान स्थापित कर ली है। अल्पागो प्रॉपर्टीज के मुताबिक इस विला को 2023 की पहली तिमाही में पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। पाम जुमेराह पर पूरा होने वाला यह चौथा सबसे महंगा हवेली है। अल्पागो समूह ने इस बिक्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम इस बिक्री से बहुत खुश हैं। इस बिक्री ने बाजार में हमारी क्षमताओं को रेखांकित किया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *