सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन के पास आतंकी हमले में ड्राइवर की मौत, TRF ने ली जिम्‍मेदारी

2 मिनट पढ़ें
श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन के पास आतंकी हमले में ड्राइवर की मौत, TRF ने ली जिम्‍मेदारी

श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन के पास आतंकी हमले में ड्राइवर की मौत, TRF ने ली जिम्‍मेदारी

Advertisement

श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन के पास आतंकी हमले में ड्राइवर की मौत, TRF ने ली जिम्‍मेदारी

श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन की पार्किंग में आज एक पर्यटक वैन के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट होने से एक ड्राइवर की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब जम्मू जिले की पंजीकरण संख्या वाली वैन के ड्राइवर ने पार्किंग क्षेत्र के पास वाहन का पिछला दरवाजा खोला था. हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली है. यह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक हिस्‍सा है. टीआरएफ ने कहा कि हमले में मैग्नेटिक आईईडी का इस्तेमाल हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि घटना के असल कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है.

Advertisement

इलाके की घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया जा रहा है

वहीं पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि आतंकवादी किसी घर में छुपे हो सकते हैं. इससे पहले सोमवार को मैसूमा इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई थी, वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया था. इसी दिन में पुलवामा जिले में आतंकवादियों के हमले में बिहार के दो मजदूर घायल हो गए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *