
ताहिरपुर कुष्ठ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डॉ.वसंत गोयल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : विश्व कुष्ठ रोग दिवस के उपलक्ष में सबसे बड़े कुष्ठ आश्रम ताहिरपुर मे साधन फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर और सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया। जो कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के लिए चिकित्सा देखभाल सम्मान और सामाजिक समावेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है बीमारी नहीं भेदभाव मिटाना है हमारा उद्देश्य मिशन के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य कुष्ठ रोग से जुड़े अलक को दूर करते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।

कार्यक्रम में डॉक्टर सुदर्शन मंडल वरिष्ठ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर वसंत गोयल सीईओ गोयल मेडिकोज,डॉक्टर हरिंदर सिंह, पार्षद वीर सिंह पवार, फाउंडेशन के संस्थापक अशोक कुमार, महासचिव डॉक्टर रश्मी गुप्ता, एडवोकेट विनय कुमार आदि गणमान्य अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रचलित कर गायत्री मंत्र ॐ के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे एस.एस. नैतिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के बच्चों द्वारा एक सशक्त नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिससे समुदाय को कुष्ठ रोग और करुणा एवं समावेश के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा विकलांग व्यक्तियों और कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों को सहायक उपकरण और यंत्रों का वितरण किया गया जिसका उद्देश्य गतिशीलता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।
अतिथियों ने मंच के माध्यम से लोगो को सम्बोधित करते हुए फाउंडेशन के संस्थापक एवं उनकी समस्त टीम का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज में एक बहुत बड़ी मिसाल है जो लोग कुष्ठ रोगियों के बीच रहकर उनकी देखभाल करते हैं एवं उन्हें जरूरत से जुड़ा हुआ सामान वितरण करते हैं आकर भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई भी जरूरत पड़ती है तो हम सब लोग उनके साथ खड़े हैं |





