Home मैं भी रिपोर्टर डॉ.डॉ.वी.आर.चौधरी को बनाया गया बुराड़ी विधानसभा का पर्यवेक्षक

डॉ.डॉ.वी.आर.चौधरी को बनाया गया बुराड़ी विधानसभा का पर्यवेक्षक

0
63
डॉ.डॉ.वी.आर.चौधरी
डॉ.डॉ.वी.आर.चौधरी को बनाया गया बुराड़ी विधानसभा का पर्यवेक्षक

डॉ.डॉ.वी.आर.चौधरी को बनाया गया बुराड़ी विधानसभा का पर्यवेक्षक

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जमीन से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.वी.आर.चौधरी को करावल नगर जिले के तहत बुराड़ी विधानसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है | डॉ.चौधरी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदेश भारद्वाज की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए हुए विधानसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किया है | पेशे से चिकित्सक डॉ.चौधरी हिन्दू राव अस्पताल में भी लम्बे समय तक सेवारत रहे | कांग्रेस पार्टी से 1977 से जुड़े डॉ.चौधरी को स्व. एच.के.एल.भगत का नजदीकी माना जाता था |

तिमारपुर ब्लाक कांग्रेस के लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे डॉ.चौधरी पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं | डॉ.चौधरी नें स्व.शीला दीक्षित,संदीप दीक्षित,जे,पी.अग्रवाल,तथा कन्हैया कुमार के चुनाव में कड़ी मेहनत की है | इसके अलावा सभी विधानसभा चुनावों में मजबूती के साथ पार्टी का काम सम्भाला है |

डॉ.डॉ.वी.आर.चौधरी
डॉ.डॉ.वी.आर.चौधरी को बनाया गया बुराड़ी विधानसभा का पर्यवेक्षक

जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदेश भारद्वाज नें डॉ.चौधरी की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का आभार जताते हुए कहा डॉ.चौधरी की नियुक्ति से ना केवल तिमारपुर अपितु बुराड़ी विधानसभा में भी काफी मजबूती मिलेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डॉ.चौधरी के अनुभव का लाभ भी मिलेगा | अपनी नियुक्ति पर डॉ.चौधरी नें प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का आभार जताते हुए कहा पार्टी नेतृत्व नें उन पर जो भरोसा जताया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे ,और सभी का सम्मान करेंगे | डॉ.चौधरी की नियुक्ति के बाद क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उनका स्वागत करने उनके निवास स्थान पर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here