Home आमने सामने Dr U K Chaudhary: किसानों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है...

Dr U K Chaudhary: किसानों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है : डॉ यू के चौधरी

0
24

Dr U K Chaudhary: किसानों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है : डॉ यू के चौधरी

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने भारी बारिश और जलभराव से प्रभावित किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अगस्त सितंबर 2025 की प्रचंड वर्षा से हुई फसल क्षति को देखते हुए सरकार ने 33.31 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि को मंजूरी दी है। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने कहा कि इस फैसले से दिल्ली के उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी जिनकी फसलें लगातार बारिश, जलभराव और पानी की निकासी ना होने के कारण बर्बाद हो गई थीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का यह कदम किसानों की आय सुरक्षा और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की ओर एक सकारात्मक प्रयास है। श्री चौधरी ने बताया कि इस निर्णय के अंतर्गत दिल्ली के 4,442.41 हेक्टेयर से अधिक प्रभावित कृषि क्षेत्र को शामिल किया गया है और इसके तहत प्रभावित किसानों को 75,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो उस भूमि के पंजीकृत या रिकॉर्डेड मालिक हैं और जिनकी फसल अगस्त सितंबर 2025 की भारी बारिश और जलभराव के कारण खराब हुई थी। श्री चौधरी ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह उद्देश्य है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की इस पहल से ना केवल किसानों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि दिल्ली के कृषि क्षेत्र में स्थिरता भी आएगी। श्री चौधरी ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों ने किसान कल्याण को प्राथमिकता देते हुए इस राहत पैकेज को जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि पात्रता का काम पूरा होते ही राशि शीघ्र ही वितरित कर दी जाएगी। श्री चौधरी ने कहा कि अभी तक दिल्ली सरकार ने जनता से किए अपने सभी वादे पूरे किए है चाहे वह यमुना नदी की साफ सफाई का वादा हो या दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का वादा हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को सभी संभव सुविधाओं का लाभ देने का पूरा प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here