Home मैं भी रिपोर्टर डॉ.यू.के.चौधरी बैकवर्ड क्लासेस इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के दिल्ली चैप्टर...

डॉ.यू.के.चौधरी बैकवर्ड क्लासेस इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के दिल्ली चैप्टर अध्यक्ष बनें

0
25

डॉ.यू.के.चौधरी बैकवर्ड क्लासेस इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के दिल्ली चैप्टर अध्यक्ष बनें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : डॉ. यू. के. चौधरी बैकवर्ड क्लासेस इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के दिल्ली चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का उत्तर पूर्वी जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस नें स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी | विनोद जायस नें कहा डॉ. यू. के. चौधरी जी एक प्रतिष्ठित समाजसेवी, सफल उद्योगपति, शिक्षाविद् एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े अनुभवी व्यक्तित्व हैं। वे “मोरल हॉस्पिटल” के निदेशक एवं “सेंट मोरल ग्लोबल स्कूल” के संस्थापक के रूप में समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। विनोद जायस नें कहा उनका दूरदर्शी नेतृत्व, व्यापक व्यावसायिक अनुभव एवं सामाजिक प्रतिबद्धता, बीआईसीसीआई के बैकवर्ड क्लास एंटरप्रेंसुर्स को सशक्त बनाने के मिशन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में बीआईसीसीआई दिल्ली चैप्टर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए उद्यमियों, युवाओं एवं व्यापारिक समुदाय के लिए नए अवसरों का निर्माण करेगा। विनोद जायस कहते हैं डॉ.चौधरी एक कर्मठ तथा जमीन से जुड़े व्यक्ति है उन्हें जो भी दायित्व मिलता है उसे बखूबी सम्भालते हैं तथा नये आयाम स्थापित करते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here