सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

शाहदरा विधानसभा में बूथ लेवल पर पार्टी खड़ा करने में जुटे डॉ.नरेंद्र नाथ

2 मिनट पढ़ें
शाहदरा विधानसभा में बूथ लेवल पर पार्टी खड़ा करने में जुटे डॉ.नरेंद्र नाथ

शाहदरा विधानसभा में बूथ लेवल पर पार्टी खड़ा करने में जुटे डॉ.नरेंद्र नाथ

शाहदरा विधानसभा में बूथ लेवल पर पार्टी खड़ा करने में जुटे डॉ.नरेंद्र नाथ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) देर आये दुरुस्त आये | भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनावो को ले तैयारियों को देखते हुए अबकांग्रेस में भी थोडा बहुत करंट आना शुरू हो गया है | हालांकि मेरा बूथ सबसे मजबूत योजना का नारा करीब डेढ़ दशक पहले कांग्रेस की तरफ से ही दिया गया था भले ही वह नारा नारा बनकर रह गया और कितने ही चुनाव निकल जाने के बावजूद कांग्रेस इस मिशन पर काम नहीं कर सकी | आलम यह है कि नगर निगम के चुनाव हों यस विधानसभा के कांग्रेस के पास कभी भी बूथ स्तर पर कार्यकर्ता पूरे नहीं होते और मतदान के दिन कांग्रेस प्रत्याशियों को इधर उधर से एजेंटो का इंतजाम करना पड़ता है | और पिछले कई चुनावो से तो वे भी पूरे नहीं मिल पाते | जबसे आम आदमी पार्टी चुनावी समर में कूदी है कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए और भी दिक्कतें आने लगी है |

शाहदरा विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ नें इस बार इस अधूरे रहने वाले काम को समय रहते पूरा करने का बीड़ा उठाया है देखना है उन्हें इसमें कितनी कामयाबी मिलती है | बरहाल उन्होंने इस सिलसिले में तैयारी शुरू कर दी है | डॉ.नरेंद र्नाथ बताते हैं जयपुर शिविर में तय हुए कार्य जिसमें सभी ब्लॉक के अंतर्गत मंडल और सेक्टर बनाने के लिए शाहदरा विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, चुनाव लड़े उम्मीदवार, डेलीगेट्स आदि को घर पर बुलाया और संगठन को मजबूत करने के लिए आपस में विचार विमर्श हुआ, ताकि जल्द से जल्द यह कार्य पूरा हो सके। डॉ.नरेंद्र नाथ कहते हैं स्व.एच .के.एल.भगत के समय से ही वे यह काम करते आये हैं और यह काम इतना आसान नहीं है लेकिन मुश्किल भी नहीं है | आज भी कांग्रेस के पास सबसे अधिक कार्यकर्ता है आज भी हर गली और मोहल्ले में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद है जरूरत है तो उन्हें इकट्ठा करने की | और हमने शाहदरा विधानसभा में यह काम शुरू कर दिया है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *