सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Dr. M.L. Bhaskar: जहांगीरपुरी में डॉ. एम.एल. भास्कर के जन्मदिन पर भव्य समारोह, सैकड़ों लोगों ने दी शुभकामनाएं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Dr. M.L. Bhaskar: जहांगीरपुरी में डॉ. एम.एल. भास्कर के जन्मदिन पर भव्य समारोह, सैकड़ों लोगों ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली ( वीर अर्जुन ) : आज रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के चेयरमैन डॉ. एम. एल. भास्कर के कार्यालय, जहांगीर पुरी में उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जहांगीरपुरी क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर डॉ. एम. एल. भास्कर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. भास्कर द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों, जनसेवा एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की। डॉ. भास्कर ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह, प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे।कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने एवं आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के संदेश के साथ हुआ।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *