सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया डॉ.अनिल गोयल नें

2 मिनट पढ़ें
डॉ.अनिल गोयल

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया डॉ.अनिल गोयल नें

Advertisement

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया डॉ.अनिल गोयल नें

राजू सचदेवा ,पूनम गुप्ता भी रही शामिल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आज वर्ल्ड कॉस्मिक फाउंडेशन के सदगुरु परमेश्वर जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित पर्यावरणीय अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत, गीता कॉलोनी स्थित मेहंदी वाला पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में निष्काम सेवा संस्था के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों तथा युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण नहीं था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की चेतना जगाना और समाज में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने मिलकर हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में योगदान देने का संकल्प लिया। इसके उपरांत पार्क का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद कर पार्क संबंधी सुविधाओं एवं अन्य जनसमस्याओं के विषय में जानकारी
प्राप्त की गई। इस अवसर पर निगम पार्षद राजू सचदेवा, वीरेंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. पूनम गुप्ता सहित अनेक स्थानीय गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं सामाजिक संस्थाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विधायक डॉ. अनिल गोयल ने इस अवसर पर कहा “पर्यावरण संरक्षण कोई विकल्प नहीं, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। एक पौधा न केवल प्रकृति की सेवा है, बल्कि यह हमारी माताओं के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारे कर्तव्यबोध का प्रतीक भी है।” उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं, प्रतिभागियों और नागरिकों का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी अभियानों को निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया। एक पौधा एक प्रण हरित भविष्य की ओर कदम पौधा लगाएं पर्यावरण बचाएं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *