सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

गोविंदपुरा अग्निकांड पर डॉ. अनिल गोयल ने गहरा शोक व्यक्त किया

3 मिनट पढ़ें
डॉ. अनिल गोयल

गोविंदपुरा अग्निकांड पर डॉ. अनिल गोयल ने गहरा शोक व्यक्त किया

Advertisement

गोविंदपुरा अग्निकांड पर डॉ. अनिल गोयल ने गहरा शोक व्यक्त किया,

अवैध लिथियम बैटरी निर्माण इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कृष्णा नगर के गोविंदपुरा क्षेत्र में एक बिल्डिंग में लिथियम बैटरी निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मृत्यु और 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल गोयल ,राजू सचदेवा जगतपुरी पार्षद और शाहदरा साउथ एमसीडी के डिप्टी चेयरमैन ने गहरा शोक एवं चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री गोविंदपुरा की एक रिहायशी बिल्डिंग में अवैध रूप से संचालित की जा रही थी, जहां पावर बैंक, लैपटॉप और अन्य लिथियम बैटरियों का निर्माण 60-70 कर्मचारियों द्वारा बिना किसी सुरक्षा मानकों और औद्योगिक लाइसेंस के किया जा रहा था। इस तरह की लापरवाही न केवल मजदूरों की जान के लिए खतरा है, बल्कि पूरे क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा को भी खतरे में डालती है। डॉ. गोयल ने कहा यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।

Advertisement

अब समय आ गया है कि ऐसी अवैध और खतरनाक फैक्ट्रियों को तत्काल बंद कराया जाए। जिम्मेदार व्यक्तियों और फैक्ट्री संचालकों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। हम सभी चाहते हैं कि विकास हो, लेकिन विकास की आड़ में लोगों की जान से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने राहत की बात बताते हुए कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस, दमकल विभाग और आईजीएल की टीमें महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गईं, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को टालने में सफलता प्राप्त की। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों और दमकल कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

डॉ. गोयल ने कहा कि वे इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागों से बात कर अवैध रूप से संचालित खतरनाक इकाइयों की तत्काल पहचान कर उन्हें बंद कराने की प्रक्रिया तेज करवाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील भी क्षेत्रवासियों से की, ताकि कृष्णा नगर क्षेत्र को सुरक्षित, स्वच्छ और रहने योग्य बनाया जा सके। डॉ.अनिल गोयल नें कहा जनता की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करता हूं कि इस घटना की गहन जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *