सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कांग्रेस द्वारा ‘मैच फिक्सिंग’ के आरोप लगाए जाने पर EC ने कहा “किसी के इशारों पर काम नहीं करते हैं”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

“किसी के इशारों पर काम नहीं करते हैं”, कांग्रेस द्वारा ‘मैच फिक्सिंग’ के आरोप लगाए जाने पर EC

असम कांग्रेस के प्रमुख भूपेन बोरा ने कहा था कि वे दिल्ली गए थे और चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा था. जिसमें परिसीमन को लेकर कई संदेह मेरी तरफ से उठाए थे लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.

उठाए गए सवाल पर चुनाव आयोग ने तीखी प्रतिक्रिया दी

असम में परिसीमन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए गए सवाल पर चुनाव आयोग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में यह आरोप लगाया था कि असम परिसीमन प्रक्रिया एक “पूर्व निर्धारित कदम” है और उन्हें लगता है कि इस मुद्दे पर चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच ‘मैच फिक्सिंग’ है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कांग्रेस पार्टी के आरोप पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग किसी से निर्देश नहीं लेता है. एक आयोग के रूप में, हमारी प्रक्रिया दो नींवों पर निर्भर करती है – प्रकटीकरण और भागीदारी.” कानूनी ढांचे के भीतर न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए आयोग काम करती है.

Advertisement

गौरतलब है कि असम कांग्रेस के प्रमुख भूपेन बोरा ने कहा था कि वे दिल्ली गए थे और चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा था. जहां उन्होंने जिले की सीमाओं के पुनर्निर्धारण के बारे में कई संदेह उठाए थे लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. उन्होंने कहा था, ‘हम चुनाव आयोग से मिलने और चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले हमें अपने सवालों का जवाब चाहिए.

कांग्रेस विधायक और असम के विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने सोमवार को कहा था कि अब वे केवल 10-15 मिनट दे रहे हैं और हमें नहीं लगता कि इतने कम समय के लिए उनसे मिलने से कोई लाभ है. पूरे मामले पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने जोर देकर कहा कि वह सभी राजनीतिक दलों से परामर्श करना चाहता है. उन्होंने बताया कि किसी भी अन्य पार्टी से पहले, जनवरी में ही कांग्रेस पार्टी को मिलने का समय दिया था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *