सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

अश्लील वीडियो बनाकर नर्स के साथ दो साल तक डॉक्टर करता रहा रेप, गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अश्लील वीडियो बनाकर नर्स के साथ दो साल तक डॉक्टर करता रहा रेप गिरफ्तार

उत्‍तर पूर्वी द‍िल्‍ली के नंद नगरी इलाके में एक नर्स ने एक डॉक्‍टर पर बलात्‍कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है….

उत्‍तर पूर्वी द‍िल्‍ली के नंद नगरी इलाके में एक नर्स ने एक डॉक्‍टर पर बलात्‍कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 13 जून को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह नूरुल हसन नाम के आरोपी डॉक्टर के साथ एक निजी नर्सिंग होम में नर्स के रूप में काम करती थी। अगस्त 2021 में हसन ने उसके साथ बलात्कार किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। कथित तौर पर उसने उससे सात लाख रुपये भी लिए।

एक वरष्ठि पुलिस अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान, हसन को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से पकड़ा गया। नर्सिंग होम कुछ समय पहले बंद हो गया था।” अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की शादी 15 साल पहले हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं। वह अब अपने पति से अलग हो चुकी है। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने ना केवल उसके साथ बार बार रेप किया, बल्कि उससे सात लाख रुपये से अधिक की रकम भी ऐंठ ली. पीड़िता के मुताबिक चूंकि आरोपी के पास अब भी वह न्यूड वीडियो मौजूद है और उसे डर है कि कहीं वह इसे वायरल ना कर दे. ऐसे में लोक लाज की डर से वह हर बार चुपचाप आरोपी के जुल्म को बर्दाश्त करती रही. लेकिन इससे आरोपी का मनोबल और बढ़ता चला गया. इससे परेशान होकर आखिरकार उसने दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है. इस शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को फैजाबाद से गिरफ्तार किया है.

Advertisement

आरोपी को कोर्ट में पेश किया

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को लेकर दिल्ली पहुंची, जहां उसे कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके द्वारा लगाए गए आरोपों के सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि जिस अस्पताल में आरोपी और पीड़िता काम करते थे, सुंदर नगरी स्थित यह नर्सिंग होम कुछ समय पहले बंद हो चुका है. इस लिए वारदात से जुड़े सबूतों और गवाहों को जुटाने में थोड़ा समय लग सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *