सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जरूरतमंद लोगो के साथ मनाई दिवाली धूमधाम से : आदेश भारद्वाज

3 मिनट पढ़ें
आदेश भारद्वाज

जरूरतमंद लोगो के साथ मनाई दिवाली धूमधाम से : आदेश भारद्वाज

Advertisement

जरूरतमंद लोगो के साथ मनाई दिवाली धूमधाम से : आदेश भारद्वाज

* हेरिटेज इंडिया परिवार ने आयोजित किया प्रोग्राम

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दो दशकों से भी ज्यादा समय से सक्रिय एनजीओ हेरिटेज इंडिया परिवार ने हमेशा की तरह ही दीपावली की पूर्व संध्या पर गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में निगम पार्षद व सिविल लाइन जोन के चेयरमैन अनिल त्यागी ने मुख्य अतिथि और इस संस्था के आदेश भारद्वाज,थानाध्यक्ष यशपाल सिंह व इंस्पेक्टर पदम सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाने वाले यशपाल फिलहाल थाना बुराड़ी में तैनात हैं।

चेयरमैन अनिल त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा इस संस्था और इसके पदाधिकारियों की कार्य प्रणाली से हमें प्रेरणा लेकर आगे आना चाहिए। जिस तरीके से निस्वार्थ भाव होकर यह लोग इस तरह के समाज कल्याण कार्यों को अंजाम दे रहे हैं यह अपने आप में एक मिसाल है। और मैं उम्मीद करता हूं कि इस संस्था से प्रेरित होकर दूसरे अन्य लोग भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएंगे।

Advertisement

108 बेसहारा बुजुर्गों को गोद लेकर उनकी देखभाल करने वाली हेरिटेज इंडिया परिवार नामक इस संस्था के अध्यक्ष एस एन दूबे और संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार एडवोकेट आदित्य भारद्वाज इस संस्था के माध्यम से गोद लिए हुए 108 बुजुर्गो की देखभाल करने के अलावा दूसरे अन्य सामाजिक कार्यों में भी अग्रणीय भूमिका निभाते रहे हैं उन्होंने बताया कि इस बार हमारी संस्था के अलावा बाल कलश नागौरी फाउन्डेशन और चंचल वेलफेयर सोसाइटी भी सहयोग कर रही हैं।

जिसके चलते हमने अपने 108 बुजुर्गो के अलावा नेत्रहीन महिलाओं के लिए चलाए जा रहे हॉस्टल की दो दर्जन से भी ज्यादा महिलाओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। अभी पिछले डेढ़ महीने पहले भी हमारी संस्था ने दिव्यांग लोगो के लिए एक शिविर लगाकर उनकी जरूरत की चीजें उपलब्ध करवाई थी। और दिसंबर में भी हमारी एक स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाने की योजना बन रही हैं। चेयरमेन अनिल त्यागी, आदेश भारद्वाज, थानाध्यक्ष यशपाल और इंस्पेक्टर पदम सिंह, और संस्था से जुड़े एडवोकेट वीरेंद्र गिल, रणबीर सिंह, प्रिंसिपल संतोष पाण्डे, बृजपाल सिंह, संजय भारद्वाज, सुनीता शर्मा, शशि देवी, पी एस रावत, चंदन चौबे, आर पी झा, महाबीर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, रेखा देवी देवेंदर कुमार राज ठाकुर माया देवी, सविता राजपूत और मनोज कुमार ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल और मिठाइयां वितरित की और उनका हाल जाना और दिवाली की बधाई देते हुए सभी लाभार्थियों से वादा किया कि भविष्य में किसी किस्म की जरूरत पड़ने पर मदद के लिए उनके हाथ सदैव आगे रहेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *