सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

द‍िवाली धमाका! नरेला में ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के तहत घर खरीदने का मिल सकता है मौका

3 मिनट पढ़ें

DDA का द‍िवाली धमाका! नरेला में ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के तहत घर खरीदने का मिल सकता है मौका

DDA May Offers Flats On First Come First Served Basis In Narela | DDA  Housing Scheme : DDA का बड़ा फैसला, दिवाली से पहले नरेला में पहले आओ पहले  पाओ स्कीम के

डीडीए की तरफ से नरेला में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैट पेश किया जा सकता है. एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग कैटेगरी में 25400 घरों की पेशकश की जाएगी.

दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) फ्लैट आवेदकों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. राजधानी दिल्ली में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. डीडीए ने जल्दी ही एक नई हाउसिंग स्कीम का ऐलान कर सकता है. डीडीए इस हाउसिंग स्कीम का ऐलान दिवाली के आस पास कर सकता है.

कंप्यूटराइज्ड ड्राइंग लॉट और ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर फ्लैट की बिक्री पर विचार किया जा रहा है. दिल्ली विकास प्राधिकरण इन फ्लैटों की कीमत, और बेचने की विधि पर भी विचार कर रहा है . ऐसे में कहा जा रहा है कि दिवाली के आस पास इन फ्लैटों को बेचने का ऐलान किया जा सकता है.

बिक्री के लिए 25,400 घर

दरअसल संभावना है कि डीडीए की तरफ से पहले आओ और पहले पाओ स्कीम नरेला में शुरू करेगा. नरेला में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैटों का बिक्री करेगा. जहां अलग-अलग कैटेगरी में 25,400 घरों की पेशकश की जाएगी. उन्हें बेचना अधिकारियों के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी. खबर के मुताबिक यह पहली बार होगा, जब डीडीए एक बार में इतने सारे फ्लैट पेश करेगा. एक अधिकारी ने कहा कि जहां तक द्वारका और लोक नायक पुरम में फ्लैटों का सवाल है, डीडीए की उम्मीद है कि लॉटरी का सामान्य ड्रा जारी रहेगा.

इसका मतलब डीडीए द्वावारका और लोक नायक पुरम में ड्रा सिस्टम के जरिए फ्लैट अलॉटमेंट करेगा. लोक नायक पुरम में डीडीए के पास 647 एमआईजी और लगभग 220 ईडब्ल्यूएस फ्लैट हैं. इनमें पर्याप्त जगह हैं. हालांकि सेक्टर 19 बी द्वारका में 14 टावरों के शीर्ष पर स्थित 14 पेंटाहाउस के लिए डीडीए पहली बार ई-नीलामी पर विचार कर रहा है. हालांकि इस उचित-आई की शुरुआती कीमत 4 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है. इसको प्राप्त करने के लिए आपको ई-नीलामी का प्रयास कर सकते हैं.

फ्लैट की कीमत कितनी है?

डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि एक बार फ्लैटों की कीमत तय हो जाने के बाद विवरण डीडीए की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि लॉगिन प्रक्रिया शुरू की जाएगी और लोगों को फ्लैट के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. अक्टूबर में डीडीए ने दावा किया है कि पहले आओ-पहले पाओ आवास योजना को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और दावा किया कि वह 100 दिनों के भीतर 5,623 फ्लैटों में से 2236 बेचने में कामयाब रहा.

बता दें कि प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने डीडीए को चालु वित्तीय वर्ष में कुल बेची गई 13,782फ्लैट का कम से कम 40% निपटान करने का लक्ष्य दिया था. एक अधिकारी ने बताया कि जबकि डीडीए ने पहले से ही इस परियोजना पर काम कर रहा है. उसने कहा कि नए बनाए गए फ्लैटों की बिक्री में तेजी लाने के लिए डीडीए ने एक रिपोर्ट तैयार करने और अलग-अलग कारकों के आधार पर बिक्री को अधिकतम करने की रणनीति का सुझाव देने के लिए एक रियल एस्टेट सलाहकार को काम पर रखा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *