Home मैं भी रिपोर्टर गंदा पानी तो मिल नहीं रहा साफ़ का डंका पीट रहे हैं केजरीवाल...

गंदा पानी तो मिल नहीं रहा साफ़ का डंका पीट रहे हैं केजरीवाल : हाजी जरीफ

0
179
गंदा पानी तो मिल नहीं रहा साफ़ का डंका पीट रहे हैं केजरीवाल : हाजी जरीफ
गंदा पानी तो मिल नहीं रहा साफ़ का डंका पीट रहे हैं केजरीवाल : हाजी जरीफ

गंदा पानी तो मिल नहीं रहा साफ़ का डंका पीट रहे हैं केजरीवाल : हाजी जरीफ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल कोई ना कोई नोटंकी करते रहते है | यह कहना है कबीर नगर से कांग्रेस पार्षद हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ कहते हैं दो तीन दिन से केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग हल्ला काट रहे है दिल्ली में एटीएम केमाध्यम से साफ़ एवं शुद्ध जल लोगो को मिला करेगा | हाजी जरीफ कहते हैं पिछले नौ साल से केजरीवाल दिल्ली में तीन बार सरकार चला रहे हैं और तभी से वे कहते रहे है दिल्ली को साफ़ एवं स्वच्छ जल मिलेगा लेकिन असलियत यह है की मांग के मुताबिक दिल्ली को जल मिल ही नहीं रहा | साफ़ और शुद्ध जल की बात तो बहुत दूर आधी से ज्यादा आबादी को पानी मिलता ही नहीं और मिलताभी है तो दूषित और बदबूदार जो किसी काम का ही नहीं होता | हाजी जरीफ कहते हैं शीला दीक्षित के समय में यमुनापार के लोगो को गंगा का शुद्ध जल मिला करता जिसे बंद कराकर गटर का पानी सप्लाई किया जा रहा है | अनेक स्थानों पर बोरिंग का खारा पानी सप्लाई किया जाता है |

हाजी जरीफ कहते हैं मुफ्त पानी के नाम पर सत्ता में आये अरविन्द केजरीवाल यमुनापार की जनता को बीमारी परोस रहे हैं | पानी इतना अधिक दूषित होता है की उससे फर्श तक नहीं धोया जा सकता | और वे बात कर रहे हैं एटीएम से साफ़ पानी देने की | हाजी जरीफ कहते हैं अपने हर काम को वर्ल्ड लेवल का बताने वाले अरविन्द केजरीवाल हर मोर्चे पर फेल साबित हो रहे हैं | जहां तक शुद्ध एवं स्वच्छ पानी की बात है यह सर्वे में साबित होता रहता है पानी के कितने सैंपल पास होते हैं | उन्होंने कहा केजरीवाल की हर योजना में भ्रस्टाचार होता है आज नहीं तो कल इस योजना में भी भ्रस्टाचार सामने आएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here