सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Dipika Kakar ने गले लगाकर ससुर को किया बर्थडे विश, बेटे शोएब इब्राहिम ने शेयर की सेलिब्रेशन की फोटोज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Dipika Kakar ने गले लगाकर ससुर को किया बर्थडे विश, बेटे शोएब इब्राहिम ने शेयर की सेलिब्रेशन की फोटोज

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने पिता का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. इस दौरान बहू दीपिका कक्कड़ ने भी ससुर के बर्थडे को ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ टीवी का पॉपुलर चेहरा है. दीपिका ना सिर्फ अपने पति शोएब इब्राहिम का ख्याल रखती हैं बल्कि उनके पैरेंट्स की भी इज्जत करती हैं. अपने व्लॉग्स के जरिए दीपिका ने बार-बार साबित किया है कि भले ही वह ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन वह सबसे पहले अपने परिवार और रिश्तों को चुनती हैं.

दीपिका ने गले लगाकर ससुर को किया बर्थडे विश

Advertisement

शोएब इब्राहिम अपने माता-पिता, खासकर अपने पिता के बहुत करीब हैं. शोएब इस समय अपने परिवार के साथ लोनावला में छुट्टियां मना रहे हैं और इस बीच उन्होंने धूमधाम से अपने पिता का 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. शोएब के पिता कम बोलने वाले और कैमरे पर शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति हैं. शोएब ने न सिर्फ अपना जन्मदिन मनाया बल्कि उनके लिए एक प्यारा सा बर्थडे नोट भी पोस्ट किया.

कैप्शन में शोएब ने अपने पिता को अपनी लाइफ का किंग बताया और उनकी हेल्दी और लंबी उम्र के लिए विश किया. वहीं सुसर के जन्मदिन कपर दीपिका ककक्ड़ ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. एक्ट्रेस ने अपने ससुर को गले लगाकर उनपर खूब प्यार लुटाया और बर्थडे विश किया. दीपिका ने ससुर के साथ फोटोज शेयर कर लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे पापा’.

बता दें कि कुछ साल पहले दीपिका के ससुर यानि शोएब इब्राहिम के पिता ब्रेन स्ट्रोक की वजह से अस्पताल में भर्ती थे. लेकिन उसके बाद उनकी तबीयत पहले से ठीक हो गई थी. शोएब और दीपिका टीवी के सबसे फेमस और क्यूट कपल्स में से एक हैं. दोनों की पहली मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी और बाद में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. 22 फरवरी, 2018 को दोनों ने शादी कर ली थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *